MP Krishi E-Token Registration Online 2026: ई-टोकन पंजीयन कैसे करें, जानें पूरी प्रक्रिया!

MP Krishi E-Token Registration Online 2026: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए समर्थित मूल्य पर अपनी उपज (गेहूँ, धान, चना आदि) बेचने या कृषि यंत्र/खाद-बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन ई-टोकन (e-Token) व्यवस्था लागू की गई है।

अक्सर उपार्जन केंद्रों (खरीदी केंद्रों) पर लगने वाली लंबी लाइनों और अव्यवस्था से बचने के लिए MP e-Uparjan पोर्टल पर किसान अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय (Slot) चुनकर ई-टोकन जनरेट कर सकते हैं। इस लेख में आपको 2026 के नए पोर्टल अपडेट्स के अनुसार MP Krishi E-Token पंजीयन की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है।

इस पोस्ट की मुख्य जानकारी hide

📊 MP Krishi E-Token 2026: Quick Overview Table

विवरण (Details) पूरी जानकारी (Information)
पोर्टल का नाम ई-विकास प्रणाली
विभाग संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास, मध्य प्रदेश शासन
उद्देश्य वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान
मुख्य आवश्यक जानकारी खसरा नंबर, आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल
टोकन शुल्क निःशुल्क (Free – ₹0)
आधिकारिक वेबसाइट www.evikas.mpkrishi.mp.gov.in/

💡 MP Krishi E-Token क्या है और यह क्यों ज़रूरी है?

एमपी कृषि ई-टोकन प्रणाली राज्य के किसानों को मंडी व उपार्जन केंद्रों पर होने वाली असुविधा से बचाने की एक डिजिटल पहल है। इसके मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:

  1. समय की बचत और सुविधा: किसानों को अपनी फसल बेचने या कृषि सामग्री प्राप्त करने के लिए मंडी में घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ता।

  2. स्लॉट बुकिंग की छूट: किसान अपनी इच्छा और सुविधानुसार नजदीकी खरीदी केंद्र, तारीख और समय का चयन खुद कर सकते हैं।

  3. पारदर्शिता: टोकन व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है और सही किसान को सही समय पर तुलाई का अवसर मिलता है।

  4. एसएमएस और डिजिटल स्लिप: टोकन बुक होते ही किसान के पंजीकृत मोबाइल पर कंफर्मेशन मैसेज आ जाता है जिसे दिखाकर आसानी से काम हो जाता है।

💡 यह भी पढ़ें (असंगठित श्रमिकों के लिए जरूरी): यदि आपने संबल 2.0 योजना में आवेदन किया था और अपनी समग्र आईडी से स्टेटस देखना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें: 🍏 Sambal Card 2.0 Status Check & Download 2026: समग्र आईडी से संबल कार्ड स्टेटस देखें!

📋 ई-टोकन पंजीयन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Required Documents)

ऑनलाइन ई-टोकन जनरेट करने से पहले किसानों के पास निम्नलिखित जानकारी व दस्तावेज़ होना अनिवार्य है:

  • किसान फार्मर आईडी(एग्रीस्टैक): Agristack Portal पर पंजीयन जिसमें खसरा और खेत की जानकारी जोड़ी गयी हो।

  • आधार कार्ड व मोबाइल नंबर: ओटीपी (OTP) सत्यापन के लिए एक्टिव मोबाइल नंबर (जो आधार/किसान पंजीयन से लिंक हो)।

  • भूमि विवरण: जमीन की ऋणपुस्तिका, खसरा नंबर या पावती की जानकारी।

📲 MP Krishi E-Token Online Registration कैसे करें?

ई-टोकन जनरेट करने और स्लॉट बुक करने की चरणबद्ध प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • चरण 1 (पोर्टल पर जाएँ): सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में आधिकारिक वेबसाइट [https://evikas.mpkrishi.mp.gov.in/] खोलें।

  • चरण 2 (ई-टोकन चुनें): होमपेज पर कृषक “ई-टोकन जनरेशन Login” वाले लिंक पर क्लिक करें।

  • चरण 3 (ओटीपी सत्यापित करें):आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके विवरण सत्यापित करें।

  • चरण 4 (भूमि की जानकारी जोड़े): Agristack से डाटा प्राप्त करे और फसल की जानकारी दर्ज करे।

  • चरण 5 (तारीख व केंद्र का चयन करें): अब अपनी सुविधा अनुसार नजदीकी उपार्जन केंद्र (खरीदी केंद्र), उपलब्ध तारीख और समय का स्लॉट चुनें।

  • चरण 6 (टोकन स्लिप डाउनलोड करें): सबमिट करते ही आपका ई-टोकन जनरेट हो जाएगा। “View Coupon” पर क्लिक करके PDF डाउनलोड करें या प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

MP Krishi E-Token Registration Slot Booking Online Portal 2026, MP Krishi E-Token Registration Online 2026

🚜 MP कृषि ई-टोकन पंजीयन पोर्टल (Direct Link)

अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके सीधे आधिकारिक पोर्टल से ई-टोकन स्लॉट बुक करें।


⚠️ ध्यान रखने योग्य बातें और मुख्य सावधानियां

टोकन जनरेट करते समय और उपार्जन केंद्र जाते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • निर्धारित समय पर पहुँचें: जिस तारीख का टोकन आपने बुक किया है, उस तारीख पर अपना उर्वरक लेने खाद वितरक केंद्र पर पहुँचें।

  • टोकन स्लिप साथ ले जाएँ: केंद्र पर सामग्री प्राप्ति के समय ई-टोकन की प्रिंट कॉपी या मोबाइल मैसेज दिखाना अनिवार्य है।

🟢 MP किसान समाचार व क्यॉस्क अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं

ई-टोकन, ई-उपार्जन स्लॉट बुकिंग, किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना, संबल योजना और बड़वानी व पानसेमल क्षेत्र के सभी मुख्य ऑनलाइन क्यॉस्क समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें।👉 यहाँ क्लिक करके माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर के WhatsApp Channel से जुड़ें (FREE)

🏪 माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर (Maa Durga Online Center) पर आकर बुक करवाएं ई-टोकन

यदि आपको मोबाइल से स्लॉट बुक करने में सर्वर एरर आ रहा है या ई-टोकन स्लिप डाउनलोड नहीं हो रही है:

पानसेमल, सेंधवा, निवाली और बड़वानी क्षेत्र के किसान भाई हमारे केंद्र Maa Durga Online Center (NRLM ऑफिस के पास, तहसील ऑफिस के समीप, पानसेमल) पर आ सकते हैं। हम आपका ई-टोकन तुरंत जनरेट करके उसकी साफ प्रिंट कॉपी निकाल देंगे।

📌 महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक्स (Important Links)

📌 महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक्स (Important Links) (H2)

सेवा का नाम आधिकारिक लिंक (Official Link)
MP e-Uparjan Official Portal https://evikas.mpkrishi.mp.gov.in

💁‍♂️ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1: क्या बिना ई-टोकन के उर्वरक ली जा सकती है?

उत्तर: नहीं अब बिना ई-टोकन के उर्वरक किसी भी प्राइवेट या सरकारी खाद गोडाउन से नहीं लिया जा सकता है।

प्रश्न 2: ई-टोकन जनरेट करने के लिए कौन-सी आईडी की आवश्यकता होती है?

उत्तर: ई-टोकन जनरेट करने के लिए फार्मर आईडी की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 3: क्या ई-टोकन का समय या तारीख बदली जा सकती है?

उत्तर: यदि आपने ई-टोकन बनाने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की है तो तारीख बदली जा सकती है परन्तु अगर एक बार ई-टोकन Submit बटन दबा दिया तो बदलना मुश्किल है।

Spread the love

Leave a Comment