MP Board Aa Laut Chale Yojana Online Form 2026: आखिरी मौका, डायरेक्ट लिंक से यहाँ भरें फॉर्म!

MP Board Aa Laut Chale Yojana Online Form 2026: मध्य प्रदेश के ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो किसी कारणवश अपनी स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके थे (Drop Out Students), उनके लिए मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से एक बेहद शानदार और कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। इस योजना का नाम है—“आ लौट चलें” योजना (Aa Laut Chale Yojana 2026)। इस योजना के तहत स्कूल छोड़ चुके छात्रों को दोबारा मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ने और इसी साल परीक्षा देकर पास होने का एक अंतिम सुनहरा मौका दिया जा रहा है।

🚨 महा-कड़क अपडेट (06 जून 2026): मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! “आ लौट चलें” (ALC) योजना जून 2026 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। जो छात्र कल तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब 15 जून 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म लॉक कर सकते हैं या क्यॉस्क केंद्र पर आकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। देरी न करें, यह साल बचाने का आखिरी मौका है!

अक्सर हमारे पानसेमल और बड़वानी क्षेत्र के ग्रामीण भाई-बहन दुकान पर आकर पूछते हैं कि भैया हमने घरेलू कारणों या पैसों की तंगी की वजह से 10वीं या 12वीं के बीच में ही स्कूल जाना बंद कर दिया था, क्या हम दोबारा परीक्षा दे सकते हैं? आपको अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है भाई। ध्यान दें कि इसके जून 2026 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन करने की आख़िरी तारीख 15 जून 2026 है! आज के इस कड़क और Detailed Article में हम आपको पॉइंट-टू-पॉइंट बताएंगे कि इस योजना का लाभ कौन ले सकता है, फॉर्म के लिए क्या दस्तावेज चाहिए और आप इसका ऑनलाइन आवेदन कैसे लॉक कर सकते हैं।

📅 आ लौट चलें योजना 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा इस योजना के तहत जून सत्र की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। क्यॉस्क संचालकों और छात्रों के लिए लाइव शेड्यूल नीचे टेबल में दिया गया है:

विवरण (Event) तारीख (Live Dates)
ऑनलाइन फॉर्म शुरू होने की तिथि 08 अप्रैल 2026
ONLINE FORM भरने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 (आखिरी दिन!)
परीक्षा का आयोजन (Exam Month) 10th Time Table/12th Time Table

🚨 आवश्यक सूचना: आज 5 जून को इस फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 जून कर दी गई है। इसके बाद पोर्टल की लिंक बंद कर दी जाएगी, इसलिए तारीख निकलने का इंतजार न करें और आज ही अपना आवेदन सुरक्षित करें।

🎓 Aa Laut Chale Yojana के लिए पात्रता (Eligibility)

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

  • छात्र मूल रूप से मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।

  • ऐसे छात्र जो कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में आने के बाद स्कूल छोड़ चुके हैं (Dropouts), वे इसके पात्र हैं।

  • जो छात्र शासकीय या मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों से बीच में पढ़ाई बंद कर चुके थे, वे सीधे इस योजना के तहत परीक्षा में बैठ सकते हैं।

🎓 यह भी पढ़ें (छात्रों के लिए आवश्यक): यदि आप कॉलेज एडमिशन के सीएलसी राउंड की चॉइस फिलिंग और खाली सीटों की लिस्ट देखना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें: MP College Admission CLC Round 2026: कॉलेज सीएलसी राउंड रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे चेक करें खाली सीटें

📋 आ लौट चलें योजना का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

यदि आप इस योजना का फॉर्म स्वयं घर बैठे ऑनलाइन भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • स्टेप 1: सबसे पहले मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.mponline.gov.in पर जाएं।

  • स्टेप 2: होमपेज पर आपको “Aa Laut Chale” (ALC) June – 2026 Examination Application Form का मुख्य बॉक्स दिखाई देगा।

  • स्टेप 3: यहाँ अपनी कक्षा के अनुसार “Application Form” के सामने दिए गए Apply बटन पर क्लिक करें।

MP Board Aa Laut Chale Yojana Online Form 2026

  • स्टेप 4: अब अपना पुराना रोल नंबर, अनुक्रमांक और मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी को सही-सही दर्ज करें।

  • स्टेप 5: अपने आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें और नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से पोर्टल फीस का भुगतान करके Paid Receipt (पावती) का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

MPSOS Portal Aa Laut Chale Yojana Application Form Page 2026, MP Board Aa Laut Chale Yojana Online Form 2026

🟢 MP सरकारी योजनाओं और क्यॉस्क अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं

मध्य प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं, रुक जाना नहीं योजना, आ लौट चलें फॉर्म, कॉलेज एडमिशन और ग्राम पंचायत की नई सूचियों की हर कड़क अपडेट तुरंत अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे वॉट्सऐप चैनल को आज ही फॉलो करें। 👉 [यहाँ क्लिक करें और माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर के WhatsApp Channel को Follow करें]

🏪 माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर (Maa Durga Online Center) पर आकर भरवाएं फॉर्म

🚨 सर्वर डाउन का अलर्ट: आज 10 जून को फॉर्म भरने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 15 जून कर दी गयी है इसलिए 15 जून को आखरी तारीख होने की वजह से एमपीऑनलाइन (MPOnline) पोर्टल पर भयंकर लोड रहने वाला है। खुद से फॉर्म भरते समय यदि फीस अटक जाती है या रोल नंबर डालने में थोड़ी सी भी गलती होती है, तो आपका साल खराब हो सकता है।

इस जोखिम से बचने के लिए आप तुरंत हमारी दुकान Maa Durga Online Center (NRLM ऑफिस के पास, पानसेमल, जिला बड़वानी) पर आ सकते हैं। हमारे ऑनलाइन सेंटर पर हम आपका फॉर्म बिल्कुल सुरक्षित तरीके से क्यॉस्क आईडी के माध्यम से लॉक कर देंगे और आपको पक्की रसीद तुरंत प्रदान करेंगे।

📌 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

🎓 स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई को आसान बनाने वाले 3 ज़रूरी आइटम्स (Best Offers on Amazon): LED LAMP | STUDY TABLE | COFFE MUG

🙋‍♂️ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1: आ लौट चलें योजना (ALC) 2026 फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर: भाई, इस योजना के फॉर्म भरने की आख़िरी तारीख 15 जून 2026 है। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा, इसलिए बिना समय गंवाए तुरंत अपना आवेदन करें।

प्रश्न 2: क्या इस योजना के तहत मिलने वाली मार्कशीट सरकारी नौकरी में मान्य होती है?
उत्तर: हाँ भाई, बिल्कुल! मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा जारी की गई यह मार्कशीट 100% सरकारी नौकरियों और आगे कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए पूरी तरह मान्य है।

प्रश्न 3: फॉर्म भरने के लिए कौन-कौन से मुख्य दस्तावेज चाहिए?
उत्तर: इसके लिए आपको अपनी पुरानी अधूरी पढ़ाई की फेल या छोड़ी हुई मार्कशीट/टी.सी., आधार कार्ड, और आपकी 9 अंकों की सदस्य समग्र आईडी (Samagra ID) की आवश्यकता होगी।

Spread the love

Leave a Comment