MP Ruk Jana Nahi 10th Time Table June 2026: Madhya Pradesh के उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर सामने आ रही है, जो इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में किसी कारणवश अनुत्तीर्ण हो गए थे। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS), भोपाल द्वारा MP Ruk Jana Nahi 10th Time Table June 2026 का नया संशोधित (Updated) परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है।
अक्सर हमारे पानसेमल और बड़वानी क्षेत्र के छात्र मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद परेशान होकर दुकान पर आते हैं और पूछते हैं कि भैया हमारा साल कैसे बचेगा। तो छात्रों, घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, आपका साल बचाने के लिए “रुक जाना नहीं” योजना और “आ लौट चले” योजना के तहत जून 2026 की परीक्षा की तारीखें आ चुकी हैं. आज के इस विस्तृत आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपकी परीक्षा किस तारीख को है, पेपर का समय क्या रहेगा और आपको परीक्षा केंद्र पर कितने बजे पहुंचना अनिवार्य है।
अगर आपने अभी तक जून परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, तो आपको बता दें कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ चुकी है।
👉 MP Board Ruk Jana Nahi Yojana Form 2026: यहाँ से भरें ऑनलाइन फॉर्म (Direct Link)
📊 एमपी 10वीं रुक जाना नहीं परीक्षा 2026: मुख्य विवरण
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी इस संशोधित समय सारणी के अनुसार हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षाएं जून के आखिरी सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं. परीक्षा से जुड़े मुख्य नियम और समय का गणित नीचे दिए गए अनुसार है:
-
परीक्षा का समय: कक्षा 10वीं की सभी परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
-
उपस्थिति का समय: सभी परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य है. दोपहर 1:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें।
-
अवकाश के दिन भी परीक्षा: यदि परीक्षा अवधि के दौरान शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं स्थगित नहीं होंगी और तय कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होंगी।
🍏 यह भी पढ़ें (छात्रों के लिए जरूरी): यदि आपके घर में कोई बड़ा भाई या बहन इस साल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं और सीएलसी राउंड की चॉइस फिलिंग की जानकारी देखना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें: MP College Admission CLC Round Choice Filling 2026: कॉलेज एडमिशन की नई लिस्ट जारी, सीएलसी राउंड में नाम ऐसे देखें!
📅 MP Ruk Jana Nahi 10th Time Table June 2026 (Subject Wise List)
संशोधित ऑफिशियल पीडीएफ के अनुसार, कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) की विषयवार परीक्षा तिथियों की पूरी सूची नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
| दिनांक (Date) | दिन (Day) | विषय और कोड (Subject & Code) |
| 30-06-2026 | मंगलवार |
उर्दू (Urdu – 508), पंजाबी (Punjabi – 507) |
| 01-07-2026 | बुधवार |
NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय |
| 03-07-2026 | शुक्रवार |
संस्कृत (Sanskrit – 512) |
| 04-07-2026 | शनिवार |
विज्ञान (Science – 200) |
| 06-07-2026 | सोमवार |
हिन्दी (Hindi – 401) |
| 07-07-2026 | मंगलवार |
सामाजिक विज्ञान (Social Science – 300) |
| 08-07-2026 | बुधवार |
अंग्रेजी (English – 411) |
| 09-07-2026 | गुरुवार |
गणित (Mathematics – 100) |

📋 प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) और अन्य महत्वपूर्ण नियम
परीक्षा देने जाने से पहले बोर्ड द्वारा जारी इन महत्वपूर्ण गाइडलाइंस को लाइन-बाय-लाइन अच्छी तरह समझ लें:
-
प्रायोगिक परीक्षा की तारीख: परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल (प्रायोगिक) परीक्षा उन्हें आवंटित किए गए परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित की जाएगी । प्रैक्टिकल परीक्षा की सही तिथि और समय जानने के लिए छात्र परीक्षा अवधि के दौरान अपने केंद्र के केन्द्राध्यक्ष से लगातार संपर्क बनाए रखें ।
-
प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका वितरण: परीक्षा कक्ष में बैठने के बाद परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले आपको उत्तरपुस्तिका (Answer Sheet) और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र (Question Paper) प्रदान कर दिया जाएगा ।
-
समय में बदलाव की सूचना: यदि आवश्यक हुआ तो बोर्ड द्वारा परीक्षा की तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है । इसकी आधिकारिक सूचना बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in, उनके ‘mpsos’ मोबाइल ऐप या आपके परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध करा दी जाएगी ।
🟢 MP सरकारी योजनाओं और छात्र अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं
मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं योजना के एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र की जानकारी, रिजल्ट अपडेट्स, फ्री लैपटॉप और बड़वानी जिले के सभी मुख्य शैक्षणिक अपडेट्स तुरंत अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल को आज ही फॉलो करें।👉 यहाँ क्लिक करें और माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर के WhatsApp Channel को Follow करें (FREE)
🏪 माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर (Maa Durga Online Center) पर आकर निकलवाएं अपना एडमिट कार्ड
रुक जाना नहीं और आ लौट चले योजना की परीक्षा में बैठने के लिए आपके पास नया संशोधित एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है । कई बार छात्रों को मोबाइल पर अपना रोल नंबर खोजने या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आती है। यदि आपको भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है, परीक्षा केंद्र का पता लगाना है या पिछले वर्षों के पुराने पेपर देखने हैं, तो आप सीधे हमारी दुकान Maa Durga Online Center (NRLM ऑफिस के पास, पानसेमल) पर आ सकते हैं। हम तुरंत आपका एडमिट कार्ड प्रिंट करके दे देंगे।
📌 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
-
Official MPSOS Portal Link: https://www.mpsos.nic.in/
-
Official Board Email Id for Queries: mpsos2022@gmail.com
- कक्षा 10वीं टाइम टेबल PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें:👉 Time Table June 2026 RJN ALC 10th (Updated)
🎓 स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई को आसान बनाने वाले 3 ज़रूरी आइटम्स (Best Offers on Amazon): LED LAMP | STUDY TABLE | COFFE MUG
💁♂️ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न 1: क्या रुक जाना नहीं परीक्षा के दौरान सरकारी छुट्टी होने पर पेपर टल जाएगा?
उत्तर: नहीं भाई, बिल्कुल नहीं। समय सारणी के निर्देशों में साफ कहा गया है कि यदि परीक्षा के बीच में शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी ।
प्रश्न 2: एडमिट कार्ड खो जाने या परीक्षा से जुड़ी किसी शिकायत के लिए कहां संपर्क करें?
उत्तर: परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के सुझाव, पूछताछ या शिकायत के लिए आप मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक ई-मेल एड्रेस mpsos2022@gmail.com पर मेल भेज सकते हैं । इसके अलावा आप हमारे सेंटर पर आकर भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
प्रश्न 3: परीक्षा केंद्र के अंदर जाने का आखिरी समय क्या है?
उत्तर: आपको दोपहर 1:30 बजे तक अपने परीक्षा कक्ष में पहुंच जाना है । दोपहर 1:45 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए घर से समय पर निकलें ।
निखिल सिंह राजपूत (संस्थापक, मां दुर्गा ऑनलाइन सेंटर)
नमस्कार! मैं निखिल सिंह राजपूत हूँ। पिछले कई वर्षों से मैं डिजिटल सेवा और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं के माध्यम से लोगों की सहायता कर रहा हूँ। इस ब्लॉग पर मैं मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाओं, एमपी बोर्ड रिजल्ट्स, स्कॉलरशिप, और फॉर्म भरने से जुड़ी 100% सटीक और सत्यापित जानकारी शेयर करता हूँ।

