दोस्तों क्या आपकी भी सरकारी योजनाओं की किस्त रुक गई है या फिर आप राशन और लाडली बहना योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं ? इसका सबसे बड़ा कारण आपकी समग्र आईडी में केवाईसी का ना होना हो सकता है !
इस साल 2026 में मध्य प्रदेश सरकार ने लगभग सभी योजनाओं के लिए समग्र आईडी केवाईसी अनिवार्य कर दी है लेकिन घबराए नहीं है अब आपको इसके लिए घंटो लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप मात्र 5 मिनट में अपने घर बैठे अपने मोबाइल से अपनी समग्र आईडी में आधार कार्ड लिंक कैसे कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं इसकी पूरी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया !
Samagra ID e-KYC करवाना क्यों जरूरी है? (2026 के नए नियम)
समग्र आईडी मुख्यतः इन चीजों के लिए उपयोग में आती है जो निम्नलिखित है !
- सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे खाते में पाने के लिए (DBT)।
- समग्र आईडी और आधार के नाम-पते का मिलान करने के लिए।
- राशन कार्ड और अन्य सुविधाओं को चालू रखने के लिए।
जरूरी कागज़ (Requirements Documents)
समग्र आईडी केवाईसी करने के लिए आपके पास तीन चीज होना चाहिए
समग्र सदस्य आईडी
आधार कार्ड
आधार से लिंक मोबाइल नंबर जिस पर ओटीपी आएगा !
यह भी पढ़े :
Ayushman Card List 2026
MP Ration Card New List 2026
PM Kisan 17th Installment Date 2026
Ladli Behna Yojana Payment Status 2026
स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस (e-KYC Step by Step Process)
- सबसे पहले Google पर samagra.gov.in सर्च करके पोर्टल खोलें।

- होमपेज पर ‘e-KYC करें’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी 9 अंकों की समग्र सदस्य आईडी डालकर कैप्चा भरकर खोजें दबाकर आगे बढ़े !

- अगली प्रक्रिया में आपको अपनी समग्र आईडी से जुड़ा मोबाइल नंबर दिखाई देगा अगर वह मोबाइल नंबर आपका किसी कारणवश बंद है तो आप उसे अपडेट भी कर सकते हैं !
- अब आपको ओटीपी भेजें पर क्लिक करना है और ओटीपी उस नंबर पर जाएगा जो नंबर आपको दिखाई देगा या फिर आपने जो नया नंबर डाला है !
- अगली प्रक्रिया में आपके पास आधार नंबर डालने का ऑप्शन आएगा जहां पर आपको आधार नंबर डालकर ओटीपी भेजना है जो ओटीपी आपका आधार से लिंक वाले मोबाइल नंबर पर आएगा उसे आपको भरना है ! जिससे आधार ओटीपी सत्यापन होता है !
नोट – अगर आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या फिर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बंद है तो आपको बायोमेट्रिक केवाईसी करने की आवश्यकता होगी, जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होगा !
- आधार ओटीपी सत्यापन की अगली प्रक्रिया के बाद आपको एक तरफ अपने समग्र की जानकारी और दूसरी तरफ आपको आधार की जानकारी दिखाई देगी जिसमें नीचे की साइड आप हिंदी का नाम भी सही कर सकते हैं !
- सारी जानकारी देखने के बाद आप वहां पर देख पाएंगे आपका समग्र आईडी में पुराना नाम या फिर जन्म तारीख या लिंग क्या था और आधार कार्ड के अनुसार अभी आप क्या करना चाहते हैं !
- सभी जानकारी मिलान करने के बाद आप नीचे अनुरोध करें या सबमिट करे ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी समग्र की केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं !
अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर नहीं जुड़ा है तो आप ऑनलाइन सेंटर पर जाकर या फिर सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक या इरिस के जरिए अपनी Samagra ID e-KYC कंप्लीट करवा सकते हैं जिसके आपको करीब ₹30 से ₹50 के लगभग खर्चा आ सकता है, और इस पूरी प्रक्रिया में अगर आपका नाम, जन्म तारीख, या लिंग इन तीनों में से कोई भी चीज चेंज होती है तो आपको अपने ग्राम के ग्राम सचिव या नगर के लिए नगर पालिका से संपर्क करके उनकी आईडी से वेरीफाई करवाना होता है तब 24 से 48 घंटे के अंदर आपकी Samagra ID e-KYC पूरी हो जाती है !
जरूरी जानकारी
अगर आपने सिर्फ Samagra ID e-KYC करके मोबाइल नंबर या हिंदी वाला नाम अपडेट करना है तो आपकी केवाईसी बिना किसी वेरीफिकेशन के ही 12 घंटे के अंदर पूरी हो जाती है, जिसका डाटा रात में ही अपडेट हो जाता है ! जिसका बदलाव आपको अगले दिन अपनी समग्र आईडी में देखने को मिल जाता है !
माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर – संपर्क करें
अगर आपको यह सब करने में डर लग रहा है या कोई एरर आ रहा है तो आप माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर पानसेमल आ सकते हैं हम आपकी Samagra ID e-KYC तुरंत कर देंगे !
निखिल सिंह राजपूत (संस्थापक, मां दुर्गा ऑनलाइन सेंटर)
नमस्कार! मैं निखिल सिंह राजपूत हूँ। पिछले कई वर्षों से मैं डिजिटल सेवा और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं के माध्यम से लोगों की सहायता कर रहा हूँ। इस ब्लॉग पर मैं मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाओं, एमपी बोर्ड रिजल्ट्स, स्कॉलरशिप, और फॉर्म भरने से जुड़ी 100% सटीक और सत्यापित जानकारी शेयर करता हूँ।

