MP Vivah Portal 2026: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें ₹51,000 सहायता राशि का स्टेटस

MP Vivah Portal 2026: Madhya Pradesh के उन सभी गरीब, जरूरतमंद और श्रमिक परिवारों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, जिन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलनों में अपनी बेटियों की शादी करवाई है। मध्य प्रदेश सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा MP Vivah Portal 2026 पर सामूहिक विवाह की नई लाभार्थी सूची (New Beneficiary List) और सहायता राशि का स्टेटस अपडेट कर दिया गया है।

अक्सर हमारे पानसेमल और बड़वानी क्षेत्र के ग्रामीण भाई-बहन दुकान पर आकर पूछते हैं कि भैया हमने सामूहिक विवाह में फॉर्म तो भरा था, लेकिन सरकार की तरफ से मिलने वाली ₹51,000 की आर्थिक सहायता राशि हमारे बैंक खाते में आई या नहीं, यह कैसे चेक करें। आपको अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है भाई। आज के इस कड़क और Detailed Article में हम आपको बताएंगे कि विवाह पोर्टल पर नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखना है और अपनी राशि का स्टेटस मोबाइल से कैसे ट्रैक करना है।

💰 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026: क्या है लाभ?

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नवविवाहित जोड़े के खुशहाल जीवन के लिए कुल ₹51,000 की सहायता राशि दी जाती है। इस राशि का पूरा गणित नीचे दिए अनुसार है:

  • बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर: सरकार द्वारा बेटी के उज्ज्वल भविष्य और गृहस्थी की स्थापना के लिए ₹49,000 की राशि सीधे वधु (बेटी) के बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।

  • सामूहिक विवाह आयोजन खर्च: विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था या निकाय (जैसे जनपद पंचायत या नगर पालिका) को प्रति कन्या ₹2,000 का खर्च दिया जाता है।

🌾 यह भी पढ़ें (किसान भाइयों के लिए जरूरी): यदि आप अपने खेतों में ड्रिप या स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने के लिए सरकार से 50% तक की सब्सिडी पाना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें: MP Udhyaniki Vibhag Subsidy 2026: स्प्रिंक ー और ड्रिप सिंचाई पर मिल रही है 50% सब्सिडी, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

विवाह सहायता स्टेटस गाइड


ऊपर दिए गए डिजिटल ट्रैकर टूल में अपने जिले और अपने स्थानीय निकाय (जैसे जनपद पंचायत या नगर परिषद) का चयन करें। यह टूल आपको सीधे आपकी ग्राम पंचायत या वार्ड के अनुसार विवाह पोर्टल की सही गाइडलाइन और लिस्ट देखने की लिंक तक पहुँचा देगा।

📋 विवाह पोर्टल पर नई लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

यदि आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की नई लिस्ट में अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1: सबसे पहले मध्य प्रदेश विवाह पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट vivahportal.mp.gov.in पर जाएं।

  • स्टेप 2: होमपेज पर आपको “मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना” का एक मुख्य बॉक्स दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

  • स्टेप 3: अब नए पेज पर “हितग्राहियों की सूची” (Beneficiary List) वाले विकल्प का चयन करें।

  • स्टेप 4: यहाँ अपना जिला (जैसे बड़वानी), स्थानीय निकाय (जनपद पंचायत/नगर पालिका) और विवाह का वर्ष (2026) चुनें।

  • स्टेप 5: इसके बाद “Show List” या “सर्च” बटन पर क्लिक करते ही आपके क्षेत्र के सभी लाभार्थियों के नाम स्क्रीन पर आ जाएंगे, जहाँ आप अपना नाम और स्वीकृत राशि देख सकते हैं।

MP Vivah Portal Kanya Vivah Yojana Beneficiary List Page 2026

🟢 MP सरकारी योजनाओं और क्यॉस्क अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं

मध्य प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं, लाड़ली बहना आवास, विवाह सहायता राशि और ग्राम पंचायत की नई सूचियों की हर कड़क अपडेट तुरंत अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे वॉट्सऐप चैनल को आज ही फॉलो करें।👉 [यहाँ क्लिक करें और माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर के WhatsApp Channel को Follow करें]

🏪 माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर (Maa Durga Online Center) पर आकर चेक करवाएं अपना नाम

कई बार सर्वर डाउन होने या पोर्टल का लिंक न मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपना स्टेटस नहीं देख पाते। अगर आपको भी लिस्ट देखने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप सीधे हमारी दुकान Maa Durga Online Center (NRLM ऑफिस के पास, पानसेमल) पर आ सकते हैं। हम विवाह पोर्टल के जरिए आपके आवेदन का सटीक स्टेटस (जैसे पैसा पास हुआ या नहीं, या फॉर्म रिजेक्ट हुआ) चेक करके दे देंगे।

📌 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

🙋‍♂️ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1: सामूहिक विवाह होने के कितने दिन बाद बैंक खाते में ₹49,000 आते हैं?
उत्तर: आमतौर पर विवाह सम्मेलन संपन्न होने और जनपद पंचायत द्वारा दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के बाद 30 से 45 कार्य दिवसों के भीतर राशि सीधे वधु के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।

प्रश्न 2: क्या इस योजना का लाभ लेने के लिए समग्र आईडी (Samagra ID) का होना जरूरी है?
उत्तर: हाँ भाई, वर और वधु दोनों की समग्र आईडी का विवाह पोर्टल पर मैप होना और दोनों का प्रोफाइल अपडेट होना अनिवार्य है। आप हमारी दुकान पर आकर इसे दुरुस्त करवा सकते हैं।

प्रश्न 3: यदि लिस्ट में नाम होने के बाद भी पैसा नहीं आया, तो क्या करें?
उत्तर: ऐसी स्थिति में सबसे पहले यह चेक करें कि वधु का बैंक खाता आधार से लिंक (DBT Enabled) है या नहीं। यदि खाता बंद या ब्लॉक है, तो पैसा अटक जाता है। सुधार के लिए आप अपने नजदीकी क्यॉस्क सेंटर या हमारी दुकान पर संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Comment