MP Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana Online Apply 2026: कॉलेज की पूरी फीस माफ, ऐसे करें आवेदन!

MP Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana Online Apply 2026: मध्यप्रदेश के हमारे जितने भी होनहार छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने इस साल 12वीं की परीक्षा कड़क नंबरों से पास की है और अब आगे कॉलेज (Gwalior, Indore, Bhopal, या हमारे बड़वानी-पानसेमल क्षेत्र) में एडमिशन लेने जा रहे हैं, उनके लिए मध्य प्रदेश सरकार की एक बेहद शानदार योजना चालू है। इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2026 (MP Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana)

अक्सर हमारे क्यॉस्क (Maa Durga Online Center) पर छात्र और माता-पिता आकर चिंता जताते हैं कि “भैया, बच्चे के नंबर तो बहुत अच्छे आए हैं, लेकिन आगे की पढ़ाई और कॉलेज की भारी-भरकम फीस हम कैसे भरेंगे?” तो भाई, अब चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अगर आपका सपना IIT, IIM, AIIMS, NIT, या किसी भी बड़े सरकारी/प्राइवेट कॉलेज से इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ या सामान्य ग्रेजुएशन (BA, B.Sc, B.Com) करने का है, तो आपकी पूरी फीस मामाजी यानी मध्य प्रदेश सरकार भरेगी! आज के इस कड़क आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता क्या है और आप इसका ऑनलाइन फॉर्म कैसे भर सकते हैं।

📊 मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2026: पात्रता की कड़क गाइड

इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी नियम और शर्तें तय की हैं, जिन्हें पूरा करने वाले छात्रों की ही कॉलेज फीस माफ की जाएगी:

  • 12वीं कक्षा के अंक (MP Board): यदि आपने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MP Board) से 12वीं पास की है, तो आपके कम से कम 70% या उससे अधिक अंक होने चाहिए।

  • 12वीं कक्षा के अंक (CBSE/ICSE): यदि आपने CBSE या ICSE बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की है, तो आपके कम से कम 85% या उससे अधिक अंक होने अनिवार्य हैं।

  • पारिवारिक आय सीमा: छात्र के माता-पिता की कुल वार्षिक आय (Annual Income) ₹6 लाख या उससे कम होनी चाहिए।

  • मूल निवासी: आवेदक छात्र का मध्य प्रदेश का स्थाई मूल निवासी होना जरूरी है।

🎒 यह भी पढ़ें (साल बचाने का आखिरी मौका): अगर आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार ने बीच में स्कूल छोड़ दिया था, तो उन्हें आज ही यह फॉर्म भरवाएं: MP Board “Aa Laut Chale” Yojana Form 2026: आज आखिरी मौका, डायरेक्ट लिंक से यहाँ भरें फॉर्म!

🏛️ इन बड़े कोर्सेज की पूरी फीस देगी सरकार

कई छात्रों को लगता है कि यह सिर्फ सामान्य कॉलेज के लिए है, लेकिन भाई, यह योजना बहुत बड़े स्तर पर काम करती है:

कोर्स / परीक्षा का नाम पात्रता / रैंक नियम
इंजीनियरिंग (JEE Main) यदि छात्र की जेईई मेन रैंक 1.5 लाख के अंतर्गत है।
मेडिकल (NEET) नीट परीक्षा के माध्यम से किसी भी सरकारी या निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेज में प्रवेश मिलने पर।
लॉ (CLAT) कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के जरिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में एडमिशन होने पर।
सामान्य ग्रेजुएशन राज्य के सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त कॉलेजों के ग्रेजुएशन कोर्सेज (BA, B.Sc, B.Com, Integrated MBA आदि)।

📋 ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents List)

जब भी आप इस योजना का फॉर्म ऑनलाइन भरने क्यॉस्क पर आएं, तो अपने साथ नीचे दिए गए दस्तावेज जरूर लेकर आएं, ताकि आपका फॉर्म पहली बार में ही सही से लॉक हो जाए:

  • 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट।

  • मध्य प्रदेश का वैध मूल निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)।

  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी डिजिटल आय प्रमाण पत्र (6 लाख रुपये से कम का)।

  • 9 अंकों की सदस्य समग्र आईडी (Samagra ID)।

  • कॉलेज में एडमिशन का अलॉटमेंट लेटर और कॉलेज की फीस रसीद।

  • छात्र का आधार कार्ड और बैंक पासबुक (जो आधार से लिंक हो)।

  • पासपोर्ट साइज फोटो और एक्टिव मोबाइल नंबर।

💻 मेधावी छात्र योजना का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

इस योजना का फॉर्म भरने के लिए आपको मध्य प्रदेश के स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाना होगा। इसके कड़क स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:

  • स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.medhavikalyan.mp.gov.in पर विजिट करें।

  • स्टेप 2: होमपेज पर आपको “MMMY Application” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करके अपना नया रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें।

  • स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।

  • स्टेप 4: अपनी शैक्षणिक जानकारी, 12वीं के मार्क्स, कॉलेज का नाम, और अपनी फीस का विवरण दर्ज करें।

  • स्टेप 5: मांगे गए सभी दस्तावेजों (आय, मूल निवासी, मार्कशीट) को सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।

  • स्टेप 6: फॉर्म को अच्छी तरह री-चेक करने के बाद सबमिट करें और उसकी पावती (Application Receipt) का प्रिंट आउट निकाल लें, जिसे आपको अपने कॉलेज में जमा करना होगा।

MP Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana Online Application Portal 2026, MP Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana Online Apply 2026

🟢 MP कॉलेज एडमिशन और स्कॉलरशिप की हर कड़क अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं

मध्य प्रदेश के कॉलेज एडमिशन, सीएलसी राउंड, मेधावी छात्र योजना के नए नियमों और फ्री लैपटॉप योजना की हर छोटी-बड़ी खबर तुरंत अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे वॉट्सऐप चैनल को आज ही जॉइन करें।👉 [यहाँ क्लिक करें और माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर के WhatsApp Channel को Follow करें]

🏪 फॉर्म भरने में कोई भी दिक्कत आए तो यहाँ आएं

दोस्तों, स्कॉलरशिप और फीस माफी के फॉर्म में छोटी सी गलती भी आपकी पूरी फीस अटकवा सकती है। इसलिए अगर आपको फॉर्म भरने में, डॉक्यूमेंट अपलोड करने में या कॉलेज कोड ढूंढने में कोई भी समस्या आ रही है, तो आप हमारी दुकान Maa Durga Online Center (NRLM ऑफिस के पास, पानसेमल, जिला बड़वानी) पर आ सकते हैं। हमारे यहाँ अनुभवी टीम द्वारा आपका फॉर्म बिना किसी गलती के 100% सही तरीके से लॉक किया जाएगा।

📌 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Official Scholarship Portal Link: यहां क्लिक करे

Track Application Status: यहां क्लिक करे 

🙋‍♂️ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1: क्या प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को भी इस योजना का लाभ मिलता है?
उत्तर: हाँ भाई! बशर्ते आपने मेडिकल (NEET) या इंजीनियरिंग (JEE Main) जैसी प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से उस प्राइवेट कॉलेज की सीट हासिल की हो। सामान्य कोर्सेज के लिए यह केवल सरकारी और अनुदान प्राप्त कॉलेजों पर लागू होती है।

प्रश्न 2: अगर मेरे माता-पिता सरकारी नौकरी में हैं, तो क्या मुझे लाभ मिलेगा?
उत्तर: भाई, नौकरी सरकारी हो या प्राइवेट, मुख्य शर्त यह है कि आपके माता-पिता की कुल सालाना आय ₹6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और आपके 12वीं में निर्धारित प्रतिशत होने चाहिए।

प्रश्न 3: क्या इस योजना के लिए हर साल अलग से फॉर्म भरना पड़ता है?
उत्तर: हाँ भाई, जब आप कॉलेज के पहले साल (First Year) में पास होकर अगले साल में जाएंगे, तो आपको पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म ‘रिन्यू’ (Renew) करना पड़ता है, ताकि आगे की फीस भी माफ होती रहे।

Spread the love

Leave a Comment