MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana 2026: हेलो दोस्तों! अगर आप मध्यप्रदेश के रहने वाले एक शिक्षित बेरोजगार युवा हैं और पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो राज्य सरकार आपके लिए एक बहुत ही शानदार योजना लेकर आई है। इस योजना का नाम है “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना”।
इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम सीखने (ट्रेनिंग) का मौका दे रही है, और सबसे मजे की बात यह है कि काम सीखने के दौरान आपको हर महीने ₹8,000 से लेकर ₹10,000 तक का स्टाइपेंड (महीने का खर्चा) भी सरकार की तरफ से दिया जाएगा। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि इस योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है और आप घर बैठे मोबाइल से इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं।
💰 Sikho Kamao Yojana 2026 में हर महीने कितने पैसे मिलेंगे?
इस योजना के तहत आपकी शैक्षणिक योग्यता (पढ़ाई) के हिसाब से सरकार ने हर महीने मिलने वाले पैसों को तय किया है, जो इस प्रकार है:
-
12वीं पास युवाओं के लिए: ₹8,000 प्रति महीना
-
आईटीआई (ITI) पास युवाओं के लिए: ₹8,500 प्रति महीना
-
डिप्लोमा पास युवाओं के लिए: ₹9,000 प्रति महीना
-
स्नातक (Graduate) या उच्च शिक्षा वालों के लिए: ₹10,000 प्रति महीना
👉 यह भी पढ़ें (बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी): यदि आप खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार से ₹10 लाख से ₹2 करोड़ तक का लोन बिना गारंटी के लेना चाहते हैं, तो इस योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें: [MP Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2026: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, यहाँ जानें]
📋 योजना के लिए अनिवार्य पात्रता (Eligibility) क्या है?
अगर आप इस योजना का फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आपके पास नीचे दी गई शर्तें पूरी होनी चाहिए:
-
आवेदक अनिवार्य रूप से मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
-
आवेदक की उम्र 18 वर्ष से लेकर 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-
आपकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आईटीआइ, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन होनी चाहिए।
-
आपके पास अपनी खुद की समग्र आईडी (Samagra ID) होनी चाहिए और उसमें ई-केवाईसी (e-KYC) होना अनिवार्य है।
🗂️ आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले अपने पास ये सभी डाक्यूमेंट्स तैयार रखें:
-
आधार कार्ड
-
समग्र आईडी (मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए)
-
निवास प्रमाण पत्र
-
शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट (12वीं/ITI/Graduation)
-
बैंक पासबुक (जिसमें dbt चालू हो)
-
चालू मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो
💻 Sikho Kamao Yojana 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
-
सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल mmsky.mp.gov.in पर जाएं।

-
होम पेज पर दिए गए “अभ्यर्थी पंजीयन” (Candidate Registration) के विकल्प पर क्लिक करें।

-
इसके बाद अपनी समग्र आईडी दर्ज करें और कैप्चा कोड डालकर आगे बढ़ें।

-
आपके समग्र आईडी से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करके सत्यापित करें।

-
अब आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी, यहाँ अपनी शैक्षणिक योग्यता और जिस फील्ड में आप ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, उसे ध्यान से चुनें।

-
अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें। आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड आपके मोबाइल पर मिल जाएगा।

- अब आपको अपने मोबाइल पर मैसेज में आये Username और Password से Login करना है !

- Canditate Dashboard के लेफ्ट साइडबार में Profile में आपको अपनी जानकारी दिखाई देगी !

- Profile में आपको शैक्षणिक योग्यता का विवरण और जॉब ट्रेनिंग से सम्बंधित अपना विवरण भरना है !

- विवरण भरने पर आपको Succeful दिखायेगा जिसके बाद आप Resume डाउनलोड कर सकते है !

- रिक्तिया खोजे में आप अपने पढ़ाई और रूचि अनुसार Vacancy देख सकते है जो आपके आस-पास की होती है !
- एक बार Training सेलेक्ट कर लेने पर आप दूसरी Training नहीं कर सकते इसलिए ध्यान से चुने !
- जबतक आप Training में होंगे तब तक का आपको स्टाइपेंड सरकार द्वारा जिया जाएगा उसके बाद आपका Placement होने पर Company द्वारा निर्धारित रकम ही दी जायेगी!
📌 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
-
आधिकारिक वेबसाइट लिंक: [यहाँ क्लिक करें]
-
अभ्यर्थी पंजीयन लिंक: [यहाँ क्लिक करें]
🙋♂️ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
सवाल 1: क्या इस योजना में ट्रेनिंग के बाद परमानेंट नौकरी मिलेगी?
जवाब: यह एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है, लेकिन अगर आपका काम कंपनी को पसंद आता है, तो वह आपको अपनी कंपनी में हमेशा के लिए नौकरी पर रख सकती है।
सवाल 2: क्या फॉर्म भरने के लिए कोई फीस देनी होगी?
जवाब: नहीं भाई, यह फॉर्म सरकार की तरफ से बिल्कुल फ्री है। आप खुद भी भर सकते हैं या अपनी नजदीकी दुकान माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर पर आकर भी भरवा सकते हैं।
निखिल सिंह राजपूत (संस्थापक, मां दुर्गा ऑनलाइन सेंटर)
नमस्कार! मैं निखिल सिंह राजपूत हूँ। पिछले कई वर्षों से मैं डिजिटल सेवा और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं के माध्यम से लोगों की सहायता कर रहा हूँ। इस ब्लॉग पर मैं मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाओं, एमपी बोर्ड रिजल्ट्स, स्कॉलरशिप, और फॉर्म भरने से जुड़ी 100% सटीक और सत्यापित जानकारी शेयर करता हूँ।

