MP Khad e-Token Online Kaise Nikale 2026: Madhya Pradesh के हमारे सभी किसान भाइयों के लिए एक बेहद जरूरी और काम की खबर सामने आ रही है। रबी और खरीफ की फसलों के सीजन में अक्सर हमारे किसान भाइयों को यूरिया, डीएपी (DAP) और एनपीके (NPK) जैसी आवश्यक खाद खरीदने के लिए सोसायटियों और क्यॉस्क केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार और सहकारिता विभाग द्वारा MP Khad e-Token Online 2026 की व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है।
अक्सर हमारे पानसेमल और बड़वानी क्षेत्र के किसान भाई दुकान पर आकर शिकायत करते हैं कि भैया सोसाइटी पर सुबह से लाइन में लगने के बाद भी खाद का टोकन नहीं मिल पाया या वहां पर बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण हमारा पूरा दिन खराब हो गया। आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए अब ऑनलाइन ई-टॉकन (e-Token) जनरेट करने की सुविधा चालू की गई है। आज के इस विस्तृत आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से खाद के लिए ऑनलाइन टोकन कैसे निकाल सकते हैं और बिना लाइन में लगे अपनी सोसाइटी से खाद कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
📊 एमपी खाद ई-टोकन व्यवस्था 2026: इसके क्या फायदे हैं?
सरकार द्वारा शुरू की गई इस नई ऑनलाइन टोकन व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना और किसानों के समय की बचत करना है। इस डिजिटल व्यवस्था के प्रमुख लाभ नीचे दिए गए अनुसार हैं:
-
समय की बचत और सुविधा: किसान भाइयों को अब सोसाइटी के दफ्तरों के बाहर कड़कती धूप में घंटों खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने मोबाइल से ही अपनी सुविधानुसार तारीख और समय का टोकन बुक कर सकते हैं।
-
पारदर्शिता और निश्चितता: ऑनलाइन ई-टोकन मिल जाने के बाद यह निश्चित हो जाता है कि आपको उस दिन खाद की निर्धारित मात्रा जरूर मिलेगी। इससे कालाबाजारी और खाद की कृत्रिम कमी पर पूरी तरह रोक लगती है।
🍏 यह भी पढ़ें (किसानों के लिए जरूरी): यदि आपने अपनी समग्र आईडी की ई-केवाईसी स्थिति की जांच नहीं की है, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़कर अपना स्टेटस जरूर देख लें: MP Samagra ID KYC Status Check 2026: समग्र आईडी ई-केवाईसी स्थिति की जांच करें, रिजेक्ट हुआ या अप्रूव यहाँ देखें!
📋 एमपी खाद के लिए ऑनलाइन ई-टोकन कैसे निकालें?
यदि आप आगामी फसल के लिए यूरिया या डीएपी खाद का ऑनलाइन टोकन जनरेट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को लाइन-बाय-लाइन फॉलो करें:
-
स्टेप 1: सबसे पहले मध्य प्रदेश सहकारिता विभाग या संबंधित खाद वितरण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

-
स्टेप 2: होमपेज पर आपको “कृषक ई-टोकन जनरेशन” लॉगिन का मुख्य लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

-
स्टेप 3: पहली बार टोकन बनाने वाले किसानो के लिए “नवीन पंजीकरण” पर क्लिक करना है। आपको अपना “आधार कार्ड नंबर” दर्ज करना होगा एवं सत्यापन की सहमति पर टिक करना है।
-
स्टेप 4: फिर आपको “सत्यापित करे” पर क्लिक करना है।

-
स्टेप 5: अब आपके मोबाइल नंबर पर जो OTP आएगा उसे डालकर “ओटीपी सत्यापित करे” पर क्लिक करना है।

-
स्टेप 6: सबसे ऊपर आपको किसान की जानकारी दिखेगी जिसमे आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर के अगले 6 अंक डालकर ओटीपी द्वारा सत्यापित करना होगा।
- स्टेप 7: अब आपको अपनी सहकारी समिति के सदस्यता की जानकारी देनी है हां या नहीं जिससे आगे आने वाले स्टेप में आपको सहकारी समिति के नाम दिखेंगे या नहीं यही से तय होगा।

- स्टेप 8: अब आपको अपना जिला और फसल का चयन करना है, इसमें ये ध्यान रहे गन्ना और कैला की फसल के लिए आपको सत्यापन हेतु 1-2 दिन का समय लगेगा जिसमे आपके पास आपके नजदीकी कृषि विभाग से संपर्क किया जाता है की क्या आपने सच में गन्ना या कैला की फसल लगाईं है या नहीं जिसमे आपके उत्तर के हिसाब से फसल की अनुमति दी जाती है या रद्द कर दी जाती है।

- स्टेप 9: गन्ने और कैला की फसल के लिए ऊपर दिखाए गए विवरण भरना होते है जिसमे आपको यह भी लिखना होगा की कितने हेक्टेयर में आपकी फसल है और उसके बुवाई की तारीख क्या है, सब भरने के बाद आपको “अनुरोध सबमिट करे” पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको इस टेब को रिफ्रेश करने पर निचे नीली लाइन में दी गयी फसल की जानकारी के साथ Pending Approval दिखाई देगा।
Approval होने पर या किसी भी कारण से रद्द होने पर आपको अपने मोबाइल नंबर पर मैसेज आता है।
Approval के बाद आप टोकन निकाल सके है। गन्ने और कैले के लिए ज्यादा उर्वरक दिया जाता है !

ऊपर दिखाए गए दोनों स्क्रीनशॉट्स में उन फसल को चयन करने के बारे में बताया गया है जिन्हे चयन करने के लिए Approval की आवश्यकता नहीं है !
- स्टेप 10: अब आपको धान, मक्का, कपास या सब्जी जैसी फसल चुनने का विकल्प आता है।

अगर आप फसल बुवाई विवरण के निचे के प्रश्न में “नहीं” का विकल्प चुनते है तो आपको खुद बताना होगा की कितने हेक्टेयर में आपकी कोनसी फसल लगी है ये ऑप्शन उन लोगो के लिए है जिनके खेत में एक से अधिक फसल उगाई जाती है !

इस लिस्ट में सभी खसरे एवं फसल दिखाई देती है, ध्यान रहे एक बार फसल चयन होने पर टोकन उपयोग होने पर आप उस फसल की अवधि खत्म होने तक फसल बदल नहीं सकते !

- स्टेप 11:अब आपको अपना उर्वरक चयन करना है जिसमे आप अगर डायरेक्ट यूरिया या पोटास चुनेंगे तो वह नहीं जोड़ पाएंगे अतः पहले SSP या NPK का ही चयन करना होगा और अगर NPK में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम की मात्रा आ रही है तो उस हिसाब से यूरिया, SSP और पोटास की मात्रा भी कम हो जाता है।

उर्वरक चयन करने पर NPK मानक में देखा जा सकता है जो ऊपर Curve में दीखता है !

- स्टेप 12: उर्वरक का प्रकार, उर्वरक का नाम, अधिकतम मात्रा और हमे उसमे से कितनी मात्रा में लेना है वह डालकर जोड़े पर क्लिक करने के बाद नीचे लिस्ट में विकासखंड, रिटेलर और उर्वरक की कंपनी चयन करने के बाद आपको कीमत देखने के बाद तारीख चयन करना है।
उर्वरक चयन होने पर निचे कुल राशि दिखाई देती है जो आपको रिटेलर को भुगतान करना होता है !

स्टेप 13: सभी चीजे सही से चुनी है यह एक बार चेक करने के बाद “Generate Coupon” पर क्लिक करे, निचे दिख रहे कूपन जैसा आपका कूपन(ई-टोकन) दिखाई देगा जिसे निचे दिए गए PRINT बटन पर क्लिक करके आप प्रिंट ले सकते है या Save कर कर सकते है।
अगर आपने “PRINT” बटन नहीं दबाया और कूपन सेव या प्रिंट नहीं कर पाए तो “GENERATE COUPON” के पड़ोस में “VIEW COUPON” पर क्लिक करके आप अपने सारे कूपन देख सकते है और अगर कूपन “EXPIRE” नहीं हुआ है तो “VIEW” पर क्लिक करके फिरसे कूपन खोल सकते है !
🟢 MP सरकारी योजनाओं और क्यॉस्क अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं
मध्य प्रदेश की खाद वितरण की नई सूचियां, किसान सम्मान निधि की किस्त, लाड़ली बहना योजना, राशन पात्रता पर्ची और बड़वानी जिले के सभी मुख्य सरकारी व क्यॉस्क अपडेट्स तुरंत अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल को आज ही फॉलो करें।👉 यहाँ क्लिक करें और माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर के WhatsApp Channel को Follow करें (FREE)
🏪 माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर (Maa Durga Online Center) पर आकर निकलवाएं अपना खाद टोकन
ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार सर्वर डाउन होने, ओटीपी न आने या पोर्टल पर खसरा नंबर न खुलने के कारण हमारे किसान भाइयों को ऑनलाइन टोकन निकालने में तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि आपको भी मोबाइल से टोकन जनरेट करने में कोई समस्या आ रही है, तो आप अपनी ऋण पुस्तिका (किताब) और आधार कार्ड लेकर सीधे हमारी दुकान Maa Durga Online Center (NRLM ऑफिस के पास, पानसेमल) पर आ सकते हैं। हम हाई-स्पीड इंटरनेट के माध्यम से आपका ई-टोकन तुरंत निकालकर उसका कड़क प्रिंट दे देंगे।
📌 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
-
Official MP E Vikas Portal Link: यहाँ क्लिक करे
-
Coupon Generation Login Page(Direct Link): यहाँ क्लिक करे
💁♂️ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न 1: ऑनलाइन ई-टोकन निकालने के बाद हमें कितने दिनों के भीतर सोसाइटी से खाद उठाना अनिवार्य है?
उत्तर: आपके ई-टोकन पर एक निश्चित तारीख और समय (टाइम स्लॉट) लिखा होता है। आपको उसी तय तारीख और समय पर अपनी संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था (सोसाइटी) में जाना होगा। यदि आप उस दिन नहीं जाते हैं, तो आपका टोकन स्वतः ही निरस्त हो जाएगा।
प्रश्न 2: एक किसान भाई को अपनी जमीन के हिसाब से अधिकतम कितनी बोरी खाद ऑनलाइन टोकन के जरिए मिल सकती है?
उत्तर: ऑनलाइन पोर्टल पर खाद की मात्रा का निर्धारण आपके पटवारी रिकॉर्ड और भू-अभिलेख के रकबे (जमीन के आकार) के आधार पर ऑटोमेटिक होता है। आपकी ऋण पुस्तिका में जितनी जमीन दर्ज है, उसी के अनुसार यूरिया या डीएपी की थैलियों की संख्या स्क्रीन पर दिखाई देती है।
प्रश्न 3: यदि हमारे मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आ रहा है, तो टोकन कैसे प्राप्त करें?
उत्तर: यदि आपके मोबाइल पर नेटवर्क की समस्या या सर्वर लोड के कारण ओटीपी नहीं आ रहा है, तो आपको बिना OTP का ही रास्ता देखना होगा क्युकी अभी तक कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं है।
निखिल सिंह राजपूत (संस्थापक, मां दुर्गा ऑनलाइन सेंटर)
नमस्कार! मैं निखिल सिंह राजपूत हूँ। पिछले कई वर्षों से मैं डिजिटल सेवा और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं के माध्यम से लोगों की सहायता कर रहा हूँ। इस ब्लॉग पर मैं मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाओं, एमपी बोर्ड रिजल्ट्स, स्कॉलरशिप, और फॉर्म भरने से जुड़ी 100% सटीक और सत्यापित जानकारी शेयर करता हूँ।

