MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Status Check 2026: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना स्टेटस कैसे देखें

Madhya Pradesh के किसान भाइयों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना इस समय काफी चर्चा में है! इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है! यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ₹6,000 के अतिरिक्त दी जाती है, यानी एमपी के किसानों को साल में कुल ₹12,000 मिलते हैं! अगर आप भी मध्यप्रदेश के एक किसान हैं और अपनी नई किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह Article आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है! आज के इस लेख में हम आपको पॉइंट-टू-पॉइंट बताएंगे कि आप MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Status Check 2026 ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं और अपना पेमेंट स्टेटस कैसे देख सकते हैं!

🔴 ताजा अपडेट: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त कब आएगी?

मध्यप्रदेश के जितने भी किसान भाई इंटरनेट पर “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” की अगली किस्त की तारीख खोज रहे हैं, उनके लिए बड़ी अपडेट है! सरकार द्वारा पीएम किसान की 23वीं किस्त के साथ ही जून से जुलाई 2026 के बीच इस योजना की ₹2,000 की अगली किस्त भी खातों में डालना शुरू कर दी जाएगी!

अगर आपके स्टेटस में “पटवारी सत्यापन (Patwari Verification)” या “आधार सीडिंग” में कोई दिक्कत आ रही है, तो पोर्टल बंद होने से पहले तुरंत हमारी दुकान Maa Durga Online Center (NRLM ऑफिस के पास) पर आएं! हम आपकी समग्र ई-केवाईसी और सारास (SAARA) पोर्टल का स्टेटस तुरंत ठीक कर देंगे ताकि आपकी किस्त न रुके!

📌 मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2026 क्या है?

राजस्व विभाग (Revenue Department) द्वारा संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के लघु और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है! पहले इस योजना के तहत साल में ₹4,000 (दो किस्तें) दिए जाते थे, लेकिन मुख्यमंत्री जी द्वारा इसे बढ़ाकर अब ₹6,000 सालाना कर दिया गया है! यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है! वर्ष 2026 के नए नियमों के अनुसार, इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिल रहा है जो पीएम किसान योजना के तहत भी पात्र पाए गए हैं!

📋 योजना का स्टेटस देखने के लिए क्या ज़रूरी है?

ऑनलाइन पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक करने के लिए आपके पास नीचे दी गई जानकारियों में से कोई एक होना अनिवार्य है:

  • किसान भाई का आधार कार्ड नंबर (Aadhar Number)!

  • पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर (PM Kisan Registration Number)!

  • बैंक खाता संख्या (Bank Account Number)!

यह भी पढ़े: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब आएगी?

🔍 MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Status Check 2026 कैसे करें?

सारास (SAARA Portal) के माध्यम से अपने मोबाइल या कंप्यूटर से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का स्टेटस चेक करने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • स्टेप 1: सबसे पहले मध्यप्रदेश राजस्व विभाग के आधिकारिक सारास पोर्टल saara.mp.gov.in पर जाएं!

SAARA Portal MP Kisan Kalyan Yojana Status Check

  • स्टेप 2: होमपेज पर आपको नीचे की तरफ “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM KKY)” का एक बड़ा बॉक्स दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें!

  • स्टेप 3: अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको “Dashboard / मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना स्थिति (Status)” के विकल्प पर क्लिक करना होगा!

    SAARA Portal MP Kisan Kalyan Yojana Status Check

  • स्टेप 4: इसके बाद आपके सामने एक सर्च बॉक्स आएगा, जहाँ आप अपनी सुविधा के अनुसार आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या पीएम किसान आईडी का चयन कर सकते हैं!

    MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Status Check 2026

  • स्टेप 5: चुनी गई जानकारी (जैसे आधार नंबर) को दर्ज करें और स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को सही-सही भरकर “Search” बटन पर क्लिक करें!

SAARA Portal MP Kisan Kalyan Yojana Status Check

  • स्टेप 6: जैसे ही आप सर्च करेंगे, आपकी पूरी किसान प्रोफाइल और भुगतान की स्थिति (Payment Status) खुलकर सामने आ जाएगी! यहाँ आप देख सकते हैं कि आपकी किस्त आपके किस बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है!

अगर आपका Payment Status चेक होने में आधार नंबर, बैंक खता न. या पीएम किसान आईडी न. डालकर Search करने पर Rejected या Not Applied का Error आता है तो आपको अपने क्षेत्र से सम्बंधित पटवारी से जानकारी लेकर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आवेदन कर सकते है !

🏪माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर (Maa Durga Online Center) पर पाएं पूरी सहायता

यदि आपको MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Status Check 2026 ऑनलाइन देखने में कोई भी समस्या आ रही है, पोर्टल लोड नहीं हो रहा है, या स्टेटस चेक करने पर आपका नाम लिस्ट में नहीं मिल रहा है, तो आप तुरंत हमारी दुकान Maa Durga Online Center पर आ सकते हैं! हमारी दुकान NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) ऑफिस के बिल्कुल पास में ही स्थित है!

हमारे Online Center पर आपकी समग्र आईडी को आधार से लिंक करने, पटवारी रिकॉर्ड में भूमि सत्यापन चेक करने और आपकी रुकी हुई किस्तों की शिकायत दर्ज करने में पूरी सहायता की जाएगी, ताकि आपकी सरकारी राशि सीधे आपके खाते में आ सके!

Spread the love

Leave a Comment