Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2026: Madhya Pradesh सरकार द्वारा प्रदेश के किसान भाइयों को सिंचाई की बेहतर सुविधा देने के लिए एक बहुत ही शानदार योजना चलाई जा रही है! इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना है! इस योजना के अंतर्गत किसानों को अपने खेतों में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन (Permanent Pump Connection) और ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए सरकार द्वारा 50% की भारी सब्सिडी (अनुदान) दी जाती है! अगर आप भी एक किसान हैं और अपने खेत में बिजली का नया ट्रांसफार्मर या पंप कनेक्शन लगवाना चाहते हैं, तो यह Article आपके लिए बहुत काम का है! आज के इस लेख में हम आपको पॉइंट-टू-पॉइंट बताएंगे कि Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2026 की पात्रता क्या है, कौन से Documents लगेंगे और इसके लिए आवेदन कैसे करना है!
⚡जून 2026 का ताज़ा अपडेट: मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के पोर्टल को दोबारा लाइव करने की तैयारियां इसी महीने शुरू होने वाली हैं! कृषि विभाग के सूत्रों के अनुसार, जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में खरीफ सीजन के नए बिजली कनेक्शन (पंप और ट्रांसफॉर्मर) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जा सकते हैं। जैसे ही आधिकारिक तारीख घोषित होगी, सबसे पहले लिंक यहाँ अपडेट कर दिया जाएगा, इसलिए इस पेज को बार-बार चेक करते रहें!
🔴 ताजा अपडेट: मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना कब चालू होगी?
Madhya Pradesh के लाखों किसान भाई इस समय इंटरनेट पर यही खोज रहे हैं कि “मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना कब चालू होगी”! ऊर्जा विभाग (Energy Department) के सूत्रों और ताजा अपडेट के अनुसार, वर्ष 2026 के खरीफ और रबी सीजन की सिंचाई को ध्यान में रखते हुए सरकार अगले महीने (जून से जुलाई 2026 के बीच) इस योजना के नए ऑनलाइन फॉर्म भरना दोबारा शुरू कर सकती है!
चूंकि यह योजना “पहले आओ, पहले पाओ” पर आधारित है, इसलिए पोर्टल खुलते ही कुछ ही दिनों में इसके लक्ष्य पूरे हो जाते हैं! यदि आप चाहते हैं कि आपका फॉर्म सबसे पहले भरा जाए, तो आप आज ही अपने सारे दस्तावेज (आधार, समग्र आईडी, खसरा-खतौनी) लेकर हमारी दुकान Maa Durga Online Center पर आ सकते हैं! हम आपका फॉर्म पोर्टल लाइव होते ही तुरंत बिना किसी गलती के लॉक कर देंगे!
📌 मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2026 क्या है?
ऊर्जा विभाग (Energy Department) और बिजली वितरण कंपनियों के सहयोग से संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना है! इस योजना के तहत यदि कोई किसान या किसानों का समूह (Group) 3 हॉर्स पावर (HP) या उससे अधिक क्षमता का स्थायी पंप कनेक्शन लेता है, तो बुनियादी ढांचा (जैसे खंभे, तार और ट्रांसफार्मर) विकसित करने की कुल लागत का केवल 50% पैसा ही किसान या किसान समूह को देना होता है! बाकी का 50% खर्च राज्य सरकार और बिजली कंपनी मिलकर उठाती हैं! यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर काम करती है!
📋 योजना के लिए ज़रूरी पात्रता (Eligibility)
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाइयों को नीचे दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है:
-
आवेदक किसान Madhya Pradesh का मूल निवासी होना चाहिए!
-
किसान के पास स्वयं की कृषि भूमि होनी चाहिए और जमीन पर सिंचाई का कोई साधन (कुआं या ट्यूबवेल) उपलब्ध होना चाहिए!
-
योजना का लाभ अकेले किसान को भी मिल सकता है, या 2 या उससे अधिक किसानों का समूह (Farmers Group) बनाकर भी आवेदन किया जा सकता है!
-
आवेदक किसान पर बिजली कंपनी (बिजली बिल) का पुराना कोई भी बकाया या कर्ज नहीं होना चाहिए!
📂 आवश्यक दस्तावेज (Documents List)
इस योजना का फॉर्म भरने के लिए आपको नीचे दिए गए Documents की आवश्यकता होगी:
-
किसान का आधार कार्ड (Aadhar Card)!
-
9 अंकों की सदस्य समग्र आईडी (Samagra ID)!
-
जमीन के दस्तावेज जैसे खसरा, खतौनी (बी-1 की नकल)!
-
खेत पर कुआं या ट्यूबवेल होने का प्रमाण पत्र (पटवारी की रिपोर्ट)!
-
किसान का चालू मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो!
-
यदि समूह में आवेदन कर रहे हैं, तो सभी किसानों के दस्तावेज और आपसी सहमति पत्र!
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना स्टेटस कैसे देखें
🔍 Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2026 आवेदन प्रक्रिया
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने और लाभ पाने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
-
स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र की नजदीकी बिजली वितरण कंपनी (जैसे पूर्व क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र या मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी) के आधिकारिक Portal पर जाना होगा या नजदीकी बिजली कार्यालय (Electricity Office) में संपर्क करना होगा!
-
स्टेप 2: ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर “मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना हेतु आवेदन” के लिंक पर क्लिक करें!

-
स्टेप 3: आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे किसान का नाम, पता, खसरा नंबर और कितने हॉर्स पावर (HP) का कनेक्शन चाहिए, उसे ध्यानपूर्वक भरें!
-
स्टेप 4: इसके बाद आधार कार्ड, खसरा की नकल और फोटो को Scan करके अपलोड करें!
-
स्टेप 5: फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक आवेदन क्रमांक प्राप्त होगा! इसके बाद बिजली कंपनी के अधिकारी आपके खेत का भौतिक सत्यापन (Inquiry) करेंगे!
-
स्टेप 6: सत्यापन सही पाए जाने पर आपको आपकी हिस्सेदारी की 50% राशि का एस्टीमेट (चालान) दिया जाएगा, जिसे जमा करने के बाद आपके खेत पर ट्रांसफार्मर और लाइन लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा!
🏪 माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर (Maa Durga Online Center) पर पाएं पूरी सहायता
यदि आपको Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई परेशानी आ रही है, जमीन का खसरा-खतौनी निकालने में दिक्कत है, या आप बिजली कंपनी के पोर्टल पर सही तरीके से दस्तावेज अपलोड करना चाहते हैं, तो आप तुरंत हमारी दुकान Maa Durga Online Center पर आ सकते हैं! हमारी दुकान NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) ऑफिस के बिल्कुल पास में ही स्थित है!
हमारे Online Center पर किसानों के कृषि पंप योजना के फॉर्म बिना किसी गलती के बहुत ही कम समय में और सही तरीके से ऑनलाइन भर दिए जाएंगे, ताकि आपको योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के तुरंत मिल सके!
❓ महत्वपूर्ण सवाल और जवाब
प्रश्न 1: मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में कितने प्रतिशत सब्सिडी मिलती है? उत्तर:
इस योजना के अंतर्गत बुनियादी ढांचे और ट्रांसफार्मर की कुल लागत पर सरकार द्वारा 50% की सब्सिडी दी जाती है और केवल 50% राशि ही किसान को देनी होती है!
प्रश्न 2: इस योजना में न्यूनतम कितने हॉर्स पावर (HP) का कनेक्शन लेना ज़रूरी है? उत्तर:
योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम 3 हॉर्स पावर (HP) या उससे अधिक क्षमता के स्थायी कृषि पंप का होना आवश्यक है!
प्रश्न 3: क्या किराए की जमीन पर यह कनेक्शन मिल सकता है? उत्तर:
नहीं! इस योजना का लाभ केवल स्वयं की कृषि भूमि के मालिकाना हक वाले किसान भाई ही ले सकते हैं!
निखिल सिंह राजपूत (संस्थापक, मां दुर्गा ऑनलाइन सेंटर)
नमस्कार! मैं निखिल सिंह राजपूत हूँ। पिछले कई वर्षों से मैं डिजिटल सेवा और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं के माध्यम से लोगों की सहायता कर रहा हूँ। इस ब्लॉग पर मैं मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाओं, एमपी बोर्ड रिजल्ट्स, स्कॉलरशिप, और फॉर्म भरने से जुड़ी 100% सटीक और सत्यापित जानकारी शेयर करता हूँ।

