MP College Admission CLC Round 2026: एमपी कॉलेज सीएलसी राउंड रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे चेक करें खाली सीटें

MP College Admission CLC Round 2026: Madhya Pradesh के उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, जो इस साल बीए, बीएससी, बीकॉम या अन्य यूजी कोर्सेज में कॉलेज एडमिशन लेना चाहते हैं। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education, MP) द्वारा प्रथम चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद, अब कॉलेजों में खाली बची सीटों को भरने के लिए College Level Counseling (CLC Round) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अक्सर हमारे पानसेमल और बड़वानी क्षेत्र के छात्र दुकान पर आकर परेशान होते हैं कि भैया हमारा नाम पहली लिस्ट में नहीं आया, अब हमारा साल खराब तो नहीं होगा। आपको बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है भाई, सीएलसी राउंड आपके लिए सरकारी कॉलेज में एडमिशन पाने का आखिरी और सबसे बड़ा मौका है। आज के इस कड़क और Detailed Article में हम आपको बताएंगे कि साल 2026 में MP College CLC Round का रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, खाली सीटें (Vacant Seats) कैसे देखना है और फॉर्म भरते समय कौन सी गलतियों से बचना है।

📅 MP College CLC Round Schedule 2026: जरूरी तारीखें

उच्च शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल के अनुसार, सीएलसी राउंड की पूरी प्रक्रिया जून 2026 के इस महीने में पूरी की जाएगी। छात्र नीचे दी गई जरूरी तारीखों को ध्यान में रखकर अपना फॉर्म समय पर जमा कर दें:

  • नए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग: जिन छात्रों ने पहले चरण में फॉर्म नहीं भरा था, वे जून के इस सप्ताह में नया रजिस्ट्रेशन और कॉलेज चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): ऑनलाइन या हेल्प सेंटर के माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य है।

  • सीएलसी राउंड मेरिट लिस्ट और फीस भुगतान: कॉलेज द्वारा दैनिक आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और नाम आने पर छात्रों को ऑनलाइन फीस भरकर अपना एडमिशन पक्का करना होगा।

🎓 यह भी पढ़ें (विद्यार्थियों के लिए जरूरी): यदि आपका कॉलेज में एडमिशन पक्का हो गया है और आप अपनी स्कॉलरशिप प्रोफाइल बनाना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें: MP Task Scholarship Profile Registration 2026: एमपी टास्क पोर्टल पर छात्रवृत्ति प्रोफाइल पंजीकरण कैसे करें, देखें पात्रता

कॉलेज मिलने की संभावना जांचें

MP e Pravesh Portal UG CLC Round Registration Page 2026, MP College Admission CLC Round 2026

🔍 CLC Round में खाली सीटों की जानकारी (Vacant Seats) कैसे देखें?

सीएलसी राउंड में चॉइस फिलिंग करने से पहले यह देखना बहुत जरूरी है कि आपके पसंदीदा कॉलेज में आपकी कैटेगरी की सीटें खाली हैं या नहीं। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के नए पोर्टल के माध्यम से इसे चेक करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:

    • स्टेप 1: सबसे पहले उच्च शिक्षा विभाग ई-प्रवेश के नए आधिकारिक पोर्टल epravesh.highereducation.mp.gov.in पर जाएं।

    • स्टेप 2: होमपेज पर आपको मुख्य मेनू में “Under Graduate (UG)” या “e-Pravesh Portal” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

    • स्टेप 3: नए पेज पर आते ही आपको ऑनलाइन सर्विसेज की लिस्ट में “Vacancy For CLC Round” का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें।

    • स्टेप 4: अब अपना जिला (जैसे बड़वानी), अपने क्षेत्र के कॉलेज का नाम और अपने कोर्स (जैसे BA, B.Sc, B.Com) का चयन करें।

    • स्टेप 5: इसके बाद नीचे दिए गए “Search” बटन पर क्लिक करते ही उस कॉलेज की पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी, जहाँ आप खाली सीटों की सटीक संख्या देख सकते हैं।

🟢 MP कॉलेज एडमिशन और सीएलसी राउंड की हर अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं

मध्य प्रदेश ई-प्रवेश पोर्टल द्वारा सीएलसी राउंड की मेरिट लिस्ट जारी होने, कॉलेज फीस की रसीद डाउनलोड करने और कॉलेज की सभी सरकारी जानकारियों की तुरंत अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे वॉट्सऐप चैनल को आज ही फॉलो करें।👉 [यहाँ क्लिक करें और माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर के WhatsApp Channel को Follow करें]

🏪 माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर (Maa Durga Online Center) पर आकर करवाएं कड़क चॉइस फिलिंग

सीएलसी राउंड में सबसे बड़ा खेल चॉइस फिलिंग का होता है। यदि आप गलत कॉलेज चुन लेते हैं, तो अच्छे प्रतिशत होने के बाद भी नाम नहीं आता। इसलिए बिना रिस्क लिए आप सीधे हमारी दुकान Maa Durga Online Center (NRLM ऑफिस के पास, पानसेमल) पर आ सकते हैं। हम खाली सीटों का पूरा डेटा चेक करके आपकी चॉइस फिलिंग इस तरह कड़क तरीके से करेंगे कि आपका नाम पहली ही लिस्ट में आ जाए।

📌 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

🙋‍♂️ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1: क्या पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्रों को दोबारा फीस देनी होगी?
उत्तर: नहीं भाई, जिन छात्रों ने प्रथम चरण में रजिस्ट्रेशन शुल्क दे दिया था, उन्हें सीएलसी राउंड में केवल चॉइस फिलिंग करनी होगी, उनका कोई नया रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं लगेगा।

प्रश्न 2: सीएलसी राउंड में नाम आने पर कॉलेज फीस जमा करने के लिए कितना समय मिलता है?
उत्तर: सीएलसी राउंड की लिस्ट डेली बेसिस पर अपडेट होती है, इसलिए नाम आते ही आपको अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके 2 से 3 दिनों के भीतर ऑनलाइन आधी फीस जमा करनी होती है।

प्रश्न 3: क्या सीएलसी राउंड के फॉर्म मोबाइल से भरे जा सकते हैं?
उत्तर: आप मोबाइल से खाली सीटें देख सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन पेमेंट और सही चॉइस फिलिंग के लिए क्यॉस्क सेंटर पर आना ही सुरक्षित रहता है। आप हमारे सेंटर पर आकर इसे आसानी से करवा सकते हैं।

Spread the love

Leave a Comment