MP Task Scholarship Profile Registration 2026: एमपी टास्क पोर्टल पर छात्रवृत्ति प्रोफाइल पंजीकरण कैसे करें, देखें पात्रता

MP Task Scholarship Profile Registration 2026: Madhya Pradesh के उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक बहुत ही जरूरी खबर सामने आ रही है, जो कॉलेज या स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और सरकार की छात्रवृत्ति (Scholarship) योजना का लाभ लेना चाहते हैं। मध्य प्रदेश जनजातीय कार्य विभाग द्वारा MP TAAS (Tribal Affairs Automation System) Portal के माध्यम से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (Profile Registration) की प्रक्रिया चालू है।

अक्सर हमारे पानसेमल और बड़वानी क्षेत्र के छात्र दुकान पर आते हैं कि कॉलेज एडमिशन के बाद स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के लिए नई प्रोफाइल कैसे बनाएं। बिना एमपी टास्क प्रोफाइल के कॉलेज के छात्र अपनी छात्रवृत्ति का फॉर्म ऑनलाइन सबमिट नहीं कर सकते हैं। आज के इस कड़क और Detailed Article में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करेंगे कि साल 2026 में घर बैठे अपने मोबाइल से MP Task Scholarship Profile Registration ऑनलाइन कैसे करना है।

🎓 MP TAAS प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (Post Matric Scholarship) की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है। एमपी टास्क पोर्टल पर प्रोफाइल बनाने के मुख्य कारण नीचे दिए गए हैं:

  • कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, या किसी भी अन्य कोर्स में एडमिशन लेने के बाद स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए यह प्रोफाइल आईडी अनिवार्य है।

  • इसके माध्यम से आपकी छात्रवृत्ति की राशि सीधे आपके आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के जरिए ट्रांसफर की जाती है।

  • एक बार प्रोफाइल बन जाने के बाद आप हर साल केवल लॉगिन करके अपनी स्कॉलरशिप को रिन्यू (Renew) कर सकते हैं।

🎓 यह भी पढ़ें (विद्यार्थियों के लिए जरूरी): यदि आप उच्च शिक्षा विभाग की प्रथम चरण की कॉलेज अलॉटमेंट और मेरिट लिस्ट देखना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें: MP College Admission 1st Round Merit List 2026: बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम चरण की कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट यहाँ से देखें।

MP TAAS Portal New Beneficiary Profile Registration Page 2026, MP Task Scholarship Profile Registration 2026

📋 एमपी टास्क प्रोफाइल बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज

क्यॉस्क सेंटर या मोबाइल से अपनी प्रोफाइल पंजीकृत करने से पहले छात्र नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेजों को अपने पास संभालकर रख लें:

  • डिजिटल जाति प्रमाण पत्र (Cast Certificate): इसमें दर्ज आरएस कोड (RS Code) की आवश्यकता होती है।

  • डिजिटल मूल निवासी प्रमाण पत्र: मध्य प्रदेश का निवासी होने का प्रमाण।

  • विद्यार्थी की समग्र आईडी (Samagra ID): 9 अंकों की व्यक्तिगत समग्र आईडी।

  • आधार कार्ड: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है क्योंकि वेरिफिकेशन ओटीपी (OTP) के माध्यम से होता है।

  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): करंट असेसमेंट ईयर का होना चाहिए।

🔍 MP Task Scholarship Profile Online Registration कैसे करें?

एमपी टास्क पोर्टल पर नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण करने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • स्टेप 1: सबसे पहले मध्य प्रदेश जनजातीय कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट tribal.mp.gov.in/MPTAAS पर जाएं।

  • स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए “नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण” (New Beneficiary Profile Registration) के लिंक पर क्लिक करें।

  • स्टेप 3: अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जहाँ आपको विद्यार्थी की आधार डिटेल और 9 अंकों की समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।

  • स्टेप 4: इसके बाद अपना डिजिटल जाति प्रमाण पत्र नंबर और जारी होने की तारीख दर्ज करके “Check” बटन पर क्लिक करें।

  • स्टेप 5: अब अपनी आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र की जानकारियां भरें और अपना वर्तमान पता सबमिट करें।

  • स्टेप 6: इसके बाद अपने आधार कार्ड को सत्यापित करने के लिए “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करें।

  • स्टेप 7: सभी जानकारी सही होने पर एक यूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा, जिससे आप भविष्य में कभी भी लॉगिन कर सकते हैं।

🟢 स्कॉलरशिप लिस्ट और MP कॉलेज एडमिशन की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्कॉलरशिप के फॉर्म शुरू होने, खातों में पैसे आने और कॉलेज एडमिशन की हर छोटी-बड़ी अपडेट तुरंत अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे वॉट्सऐप चैनल को ज़रूर फॉलो करें।👉 [यहाँ क्लिक करें और माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर के WhatsApp Channel को Follow करें]

🏪 माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर (Maa Durga Online Center) पर आकर बनवाएं अपनी प्रोफाइल

यदि आपको एमपी टास्क पोर्टल पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करने में कोई एरर आ रहा है, या आधार में मोबाइल नंबर लिंक न होने के कारण आपकी ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है, तो आप परेशान न हों। आप सीधे हमारी दुकान Maa Durga Online Center (NRLM ऑफिस के पास, पानसेमल) पर आ सकते हैं। हम फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) मशीन के माध्यम से आपकी प्रोफाइल का पंजीकरण और स्कॉलरशिप का ऑनलाइन फॉर्म कड़क तरीके से सबमिट कर देंगे।

📌 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

🙋‍♂️ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1: क्या एमपी टास्क प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन के लिए आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है?
उत्तर: हाँ भाई, यदि आप घर से कर रहे हैं तो ओटीपी के लिए नंबर लिंक होना जरूरी है। अगर नंबर लिंक नहीं है, तो आप हमारी दुकान पर आकर बायोमेट्रिक मशीन से इसे करवा सकते हैं।

प्रश्न 2: प्रोफाइल यूजर आईडी गुम जाने पर क्या करें?
उत्तर: आप पोर्टल के लॉगिन पेज पर जाकर “Find User ID” के विकल्प पर क्लिक करके अपनी समग्र आईडी या मोबाइल नंबर के जरिए इसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 3: क्या ओबीसी (OBC) वर्ग के छात्रों को भी इस पोर्टल पर प्रोफाइल बनाना अनिवार्य है?
उत्तर: हाँ भाई, मध्य प्रदेश के एससी, एसटी और ओबीसी तीनों वर्गों के कॉलेज विद्यार्थियों के लिए अब इसी पोर्टल से स्कॉलरशिप की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

Spread the love

Leave a Comment