एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं परीक्षा 2026 की तारीखें (Exam Date) और टाइम टेबल (Time Table) जारी कर दिया गया है, Madhya Pradesh के उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर सामने आ रही है, जो इस साल कक्षा 12वीं (हायर सेकण्डरी) की बोर्ड परीक्षा में किसी कारणवश अनुत्तीर्ण हो गए थे। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS), भोपाल द्वारा MP Ruk Jana Nahi 12th Time Table June 2026 का परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है ।
अक्सर हमारे पानसेमल और बड़वानी क्षेत्र के छात्र मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद परेशान होकर दुकान पर आते हैं और पूछते हैं कि भैया हमारा साल कैसे बचेगा। तो छात्रों, घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, आपका साल बचाने के लिए “रुक जाना नहीं” योजना और “आ लौट चले” योजना के तहत जून 2026 की परीक्षा की तारीखें आ चुकी हैं । आज के इस विस्तृत आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपकी परीक्षा किस तारीख को है, पेपर का समय क्या रहेगा और आपको परीक्षा केंद्र पर कितने बजे पहुंचना अनिवार्य है।
कक्षा 12वीं रुक जाना नहीं परीक्षा के फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
👉 MP Board Ruk Jana Nahi Yojana Form 2026: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और पूरी प्रक्रिया देखें
📊 एमपी 12वीं रुक जाना नहीं परीक्षा 2026: मुख्य विवरण
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी इस समय सारणी के अनुसार हायर सेकण्डरी (12वीं) की परीक्षाएं जून के आखिरी सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं । परीक्षा से जुड़े मुख्य नियम और समय का विवरण नीचे दिए गए अनुसार है:
-
परीक्षा का समय: कक्षा 12वीं की सभी परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी ।
-
उपस्थिति का समय: सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है । दोपहर 1:45 के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें ।
-
अवकाश के दिन भी परीक्षा: यदि परीक्षा अवधि के दौरान शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं स्थगित नहीं होंगी और तय कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होंगी ।
🍏 यह भी पढ़ें (छात्रों के लिए जरूरी): यदि आपके घर में कोई छोटा भाई या बहन इस साल कक्षा 10वीं का रुक जाना नहीं का टाइम टेबल देखना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें: MP Ruk Jana Nahi 10th Time Table June 2026: रुक जाना नहीं और आ लौट चले योजना का नया संशोधित टाइम टेबल जारी, यहाँ से डाउनलोड करें!
📅 MP Ruk Jana Nahi 12th Time Table June 2026 (Subject Wise List)
ऑफिशियल पीडीएफ के अनुसार, कक्षा 12वीं (हायर सेकण्डरी) की विषयवार परीक्षा तिथियों की पूरी सूची नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
| दिनांक (Date) | दिन (Day) | विषय और कोड (Subject & Code) PDF |
| 29-06-2026 | सोमवार | संस्कृत Sanskrit (053) |
| 30-06-2026 | मंगलवार | NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फेमवर्क) के समस्त विषय |
| 01-07-2026 | बुधवार | उर्दू (055) |
| 02-07-2026 | गुरुवार | इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिस Informatics Practices (151, 851), गायन वादन (863) |
| 03-07-2026 | शुक्रवार | भूगोल Geography (120), क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हर्टिकल्चर (420), शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य (620) |
| 04-07-2026 | शनिवार | फिजिक्स Physics (210), अर्थशास्त्र Economic (140), एनिमल हस्वेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एवं फिसरीज (430), विज्ञान के तत्व (631), भारतीय कला का इतिहास (530) |
| 06-07-2026 | सोमवार | अंग्रेजी English (052) (व्होकेशनल के छात्रों सहित) |
| 07-07-2026 | मंगलवार | हिन्दी Hindi (051) (व्होकेशनल के छात्रों सहित) |
| 08-07-2026 | बुधवार | रसायन Chemistry (220), इतिहास History (110), व्यवसाय अध्ययन (310), एलीमेन्ट ऑफ साइंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर (410), गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्रविज्ञान (610) |
| 09-07-2026 | गुरुवार | गणित Mathematics (150, 850), राजनीति शास्त्र Political Science (130), बायलॉजी Biology (231, 831) |
| 10-07-2026 | शनिवार | समाजशास्त्र Sociology (166), मनोविज्ञान Psycology (167), होम साइंस कला समूह (168), डाइंग एण्ड डिजाईनिंग (862), बुक कीपिंग एण्ड एकाउंटेन्सी (320) |

📋 प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) और अन्य महत्वपूर्ण नियम
परीक्षा देने जाने से पहले बोर्ड द्वारा जारी इन महत्वपूर्ण गाइडलाइंस को अच्छी तरह समझ लें:
-
प्रायोगिक परीक्षा की तारीख: जो परीक्षार्थी प्रैक्टिकल (प्रायोगिक) विषय में अनुत्तीर्ण रहे हैं, उनकी प्रायोगिक परीक्षा उनके आवंटित परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षा की सही तिथि और समय जानने के लिए छात्र परीक्षा अवधि के दौरान अपने केंद्र के केन्द्राध्यक्ष से सतत संपर्क बनाए रखें।
-
प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका वितरण: परीक्षा कक्ष में बैठने के बाद परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले आपको उत्तरपुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र प्रदान कर दिया जाएगा।
-
समय में बदलाव की सूचना: यदि आवश्यक हुआ तो बोर्ड द्वारा परीक्षा की तिथि और समय में परिवर्तन किया जा सकता है । इसकी आधिकारिक सूचना बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in, उनके ‘mpsos’ मोबाइल ऐप या आपके परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
🟢 MP सरकारी योजनाओं और छात्र अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं
मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं योजना के एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र की जानकारी, रिजल्ट अपडेट्स, कॉलेज स्कॉलरशिप और बड़वानी जिले के सभी मुख्य शैक्षणिक अपडेट्स तुरंत अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल को आज ही फॉलो करें।👉 यहाँ क्लिक करें और माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर के WhatsApp Channel को Follow करें (FREE)
🏪 माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर (Maa Durga Online Center) पर आकर निकलवाएं अपना एडमिट कार्ड
रुक जाना नहीं और आ लौट चले योजना की परीक्षा में बैठने के लिए आपके पास नया एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। कई बार छात्रों को मोबाइल पर अपना रोल नंबर खोजने या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आती है। यदि आपको भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है, परीक्षा केंद्र का पता लगाना है या पिछले वर्षों के पुराने पेपर देखने हैं, तो आप सीधे हमारी दुकान Maa Durga Online Center (NRLM ऑफिस के पास, पानसेमल) पर आ सकते हैं। हम तुरंत आपका एडमिट कार्ड प्रिंट करके दे देंगे।
📌 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
-
Official MPSOS Portal Link: https://www.mpsos.nic.in/
-
Official Board Email Id for Queries: mpsos2022@gmail.com
- कक्षा 12वीं टाइम टेबल PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें:👉 Time Table June 2026 RJN ALC 12th
🎓 स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई को आसान बनाने वाले 3 ज़रूरी आइटम्स (Best Offers on Amazon): LED LAMP | STUDY TABLE | COFFE MUG
💁♂️ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न 1: क्या रुक जाना नहीं परीक्षा के दौरान सरकारी छुट्टी होने पर पेपर टल जाएगा?
उत्तर: नहीं भाई, बिल्कुल नहीं। समय सारणी के निर्देशों में साफ कहा गया है कि यदि परीक्षा के बीच में शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी ।
प्रश्न 2: एडमिट कार्ड या परीक्षा से जुड़ी किसी शिकायत के लिए कहां संपर्क करें?
उत्तर: परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की पूछताछ, सुझाव या शिकायत के लिए आप मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक ई-मेल एड्रेस mpsos2022@gmail.com पर संदेश भेज सकते हैं ।
प्रश्न 3: परीक्षा केंद्र के अंदर जाने का आखिरी समय क्या है?
उत्तर: आपको दोपहर 1:30 बजे तक अपने परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना है । दोपहर 1:45 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए घर से समय पर निकलें ।
निखिल सिंह राजपूत (संस्थापक, मां दुर्गा ऑनलाइन सेंटर)
नमस्कार! मैं निखिल सिंह राजपूत हूँ। पिछले कई वर्षों से मैं डिजिटल सेवा और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं के माध्यम से लोगों की सहायता कर रहा हूँ। इस ब्लॉग पर मैं मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाओं, एमपी बोर्ड रिजल्ट्स, स्कॉलरशिप, और फॉर्म भरने से जुड़ी 100% सटीक और सत्यापित जानकारी शेयर करता हूँ।


रुक जाना के फॉर्म में गलती हो गई है आप सुधर सकती हो क्या
MPSOS Contact Number – 0755-6720200
Email – mpsos2022@gmail.com
Call Yaa Mail Ke Jariye Aap MPSOS Se Contact Kare Aapko Waha Se Help Mil Jayegi😊