नमस्ते बहनों ! क्या आप भी इस महीने की लाडली बहना योजना की किस्त का इंतजार कर रही है ? कई बार ऐसा होता है की बैंक से मैसेज नहीं आता और हमें पता भी नहीं चलता कि हमारे खाते में पैसा आया है या नहीं !
इस साल 2026 में सरकार के नियमों में बदलाव हुए हैं जिससे अब स्टेटस चेक करने का तरीका और भी आसान हो गया है आज के इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से अपनी भुगतान की स्थिति (Payment Status) देख सकते हैं तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं !
स्टेटस चेक करना क्यों जरूरी है ?
बहन सिर्फ लाडली बहन योजना का फॉर्म भर देना ही काफी नहीं है आपको समय-समय पर अपना स्टेटस चेक करते रहना चाहिए क्योंकि –
- अगर आपका DBT बंद हो गया है तो पैसा रुक सकता है !
- अगर आधार लिंक नहीं है तो किस्त फेल हो सकती है !
- नया साल शुरू होते ही अपनी पात्रता दोबारा चेक करना जरूरी है !
यह भी पढ़े :
Ayushman Card List 2026
MP Ration Card New List 2026
Samagra ID e-KYC Kaise Kare 2026
PM Kisan 17th Installment Date 2026
मोबाइल से किस्त कैसे चेक करें (Step-by-Step Process)
चलिए अब मैं आपको बताता हूं कैसे आप अपने मोबाइल से बड़े ही आसान तरीके से ladli behna yojana payment status कैसे चेक कर सकते हैं !
- सबसे पहले आपको लाडली बहन योजना की Official वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ अपने मोबाइल की वेब ब्राउज़र में खोल लेना है !

- वहां आपको होम पेज पर मेनू में “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है !
- अब आपको अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी डालकर कैप्चा कोड दर्ज करना है इसके बाद आपका ओटीपी समग्र से लिंक मोबाइल नंबर पर आ जाएगा !

- ओटीपी मोबाइल से देख कर डालने के बाद आपको “खोज” पर क्लिक करना है जहां आपको अपने लाडली बहना योजना की पूरी जानकारी देखने को मिल जाती है जिसमें आप अपना नाम, जन्म तारीख आदि देख सकते हैं वहीं साथ में आपको भुगतान की स्थिति भी देखने को मिलती है जिसमें आपको अपने कब से कब तक पैसे आए हैं देखने को मिल जाते हैं !
- अब आपको यह देखना है कि आपकी किस्त कब आई है तो आपको हर महीने की तारीख के हिसाब से देखना है उसमें आपको यह देखने को मिलेगा कि आपके कौन से बैंक खाते में लाडली बहन योजना की किस्त डाली है या फिर किसी कारणवश नहीं डाल पाई है !
- अगर किसी कारणवश आपकी किस्त नहीं डल रही है तो आपको बैंक खाते के पास ही कारण देखने को मिल जाता है जिसमें स्पष्ट कारण लिखा होता है की किस कारण से आपकी लाडली बहना योजना की किस्त नहीं डल रही है !
ध्यान देने योग्य बात – अगर आपकी उम्र 60 वर्ष के लगभग या अधिक हो चुकी है तो उस स्थिति में समग्र आईडी से जानकारी प्राप्त करके आपकी लाडली बहना योजना की किस्त बंद हो जाती है जिसे आप कभी फिर से चालू नहीं कर पाते हैं क्योंकि 60 वर्ष की उम्र पुरी होने पर मध्य प्रदेश सरकार के वृद्धा पेंशन योजना की किस्त चालू हो जाती है जिसकी रकम ₹600 प्रतिमाह होती है जिसके लिए आपको अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन सेंटर या सीएससी सेंटर से आवेदन करना होता है !

पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपकी उम्र 60 वर्ष से कम है या आपके भुगतान की स्थिति में चेक करने पर DBT सक्रिय न होने का कारण दिख रहा है तो आपको बैंक में आधार कार्ड और बैंक पासबुक लेकर एक-एक छायाप्रति बैंक में दोनों चीजों की लेकर जाना है और DBT का फॉर्म भरकर साथ में आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति लगाकर सबमिट करना है !
अगर आपका केवाईसी से रिलेटेड कोई प्रॉब्लम दिख रहा है तो आपको समग्र आईडी में अपने आधार लिंक की केवाईसी को चेक करना है अगर केवाईसी नहीं होती है तो आप घर बैठे भी केवाईसी कर सकते हैं जिसके लिए हमारे पिछले ब्लॉग को पढ़ सकते हैं जिसमें हमने बताया है कि Samagra ID e-KYC Kaise Kare 2026? घर बैठे मोबाइल से करें आधार लिंक – पूरी जानकारी
माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर – आपकी मदद के लिए
अगर आपको अपनी लाडली बहन योजना की भुगतान की स्थिति मोबाइल पर चेक करने में किसी भी तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तो आप परेशान ना हो अगर आप पानसेमल या आसपास के गांव में रहते हैं तो आप मां दुर्गा ऑनलाइन सेंटर पानसेमल आ सकते हैं हम आपका पूरा पेमेंट रिकॉर्ड चेक करके बता देंगे और अगर कोई समस्या हो तो उसे तुरंत ठीक भी करवा देंगे !
निखिल सिंह राजपूत (संस्थापक, मां दुर्गा ऑनलाइन सेंटर)
नमस्कार! मैं निखिल सिंह राजपूत हूँ। पिछले कई वर्षों से मैं डिजिटल सेवा और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं के माध्यम से लोगों की सहायता कर रहा हूँ। इस ब्लॉग पर मैं मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाओं, एमपी बोर्ड रिजल्ट्स, स्कॉलरशिप, और फॉर्म भरने से जुड़ी 100% सटीक और सत्यापित जानकारी शेयर करता हूँ।

