Ayushman Card List 2026: अपना नाम कैसे चेक करें और Mobile से Ayushman Card Download कैसे करें?

नमस्ते दोस्तों! क्या आपको पता है कि सरकार आपको हर साल ₹5 Lakh तक का Free Treatment (मुफ्त इलाज) दे रही है? जी हाँ, Ayushman Bharat Yojana के तहत अब गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए इलाज कराना बहुत आसान हो गया है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आपका नाम Ayushman Card List में है? साल 2026 में सरकार ने इस लिस्ट को अपडेट किया है। आज के इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं और अपना कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Ayushman Card के फायदे (Benefits)

आयुष्मान कार्ड सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं है, इसके बहुत सारे फायदे हैं:

  • देश के किसी भी सरकारी या Listed Private Hospital में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
  • गंभीर बीमारियाँ जैसे— Operation, Cancer और दिल की बीमारी का इलाज इसमें शामिल है।
  • एक बार परिवार के किसी भी सदस्य का कार्ड बन जाने पर पूरे परिवार का कार्ड आसानी से बन जाता है।

यह भी पढ़े :
MP Ration Card New List 2026
Samagra ID e-KYC Kaise Kare 2026

PM Kisan 17th Installment Date 2026
Ladli Behna Yojana Payment Status 2026

List में अपना नाम कैसे चेक करें? (Step-by-Step Process)

आप अपने मोबाइल में ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आयुष्मान योजना की Official Website पर जाएँ या Ayushman App प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
    Ayushman Card List 2026
  2. अपना Mobile Number डालें और OTP के जरिए Login करें।
    Ayushman Card List 2026
  3. अपना State (राज्य) और District (जिला) चुनें।
  4. खोजने के लिए Sub Scheme – Samagra कर आप अपनी Samagra Family ID या आधार कार्ड का विकल्प चुन सकते हैं।
  5. जैसे ही आप अपनी आईडी डालेंगे, आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम आ जाएंगे। अगर नाम के आगे ‘Approved’ लिखा है, तो आपका कार्ड बना हुआ है।

Ayushman Card Download कैसे करें?

अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप वहीं से Download Button पर क्लिक करके अपना आयुष्मान कार्ड PDF Format में डाउनलोड कर सकते हैं। इसे आप कभी भी और कहीं भी प्रिंट करवा सकते हैं।

अगर List में नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं दिख रहा है, तो घबराइए नहीं। इसके लिए आपकी Samagra ID e-KYC होना बहुत जरूरी है। कई बार केवाईसी न होने की वजह से नाम लिस्ट में नहीं आता है।

अगर आपकी केवाईसी पूरी है फिर भी नाम नहीं आ रहा, तो अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर Ayushman Mitra (कंप्यूटर ऑपरेटर) से संपर्क करें। वे आपकी पात्रता चेक करके नाम जोड़ने में मदद कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

मध्य प्रदेश में आयुष्मान कार्ड की Eligibility (पात्रता) के लिए आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए:

  • Ration Card (राशन पर्ची) या गरीबी रेखा का कार्ड (BPL Card)।
  • अगर आपकी समग्र आईडी सन 2012 से पुरानी है, तो आप सीधे तौर पर पात्र हैं।

माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर – पानसेमल (Contact Us)

दोस्तों, अगर आपको अपना नाम लिस्ट में देखने में कोई समस्या आ रही है या आपका Ayushman Card Download नहीं हो पा रहा है, तो आप Maa Durga Online Center, Pansemal आ सकते हैं। हम आपकी पात्रता चेक करने, e-KYC करने और कार्ड प्रिंट करने में आपकी पूरी मदद करेंगे।

Spread the love

Leave a Comment