नमस्ते दोस्तों! आज के डिजिटल दौर में Bank Account खुलवाना हो या कहीं पैसा निवेश करना हो, PAN Card सबसे ज्यादा जरूरी Document हो गया है। बहुत से लोग सोचते हैं कि पैन कार्ड बनाने के लिए कचहरी या बड़े दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है!
साल 2026 में आप अपने मोबाइल से ही Instant PAN Card के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आज के इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि आप बिना किसी भाग-दौड़ के अपना नया पैन कार्ड कैसे बना सकते हैं।
PAN Card के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
नया पैन कार्ड बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा कागजों की जरूरत नहीं है, बस ये चीजें तैयार रखें:
- आपका Aadhaar Card (जो मोबाइल नंबर से लिंक हो)।
- एक पासपोर्ट साइज फोटो और सफेद कागज पर किए गए हस्ताक्षर (Signature)।
- एक चालू Mobile Number और Email ID।
नया नियम (April 2026): अब जन्म तारीख (DOB) के लिए अलग से दस्तावेज जैसे— जन्म प्रमाण पत्र, Voter ID Card, या 10वीं की मार्कशीट अपलोड करना अनिवार्य है।
यह भी पढ़े : Voter ID Card Online Correction 2026
नया पैन कार्ड कैसे बनाएँ? (Step-by-Step Process)
चलिए जानते हैं Online Application का तरीका:
- ‘New PAN (Form 93 for Individuals and Form 94 for Non-individuals)‘ वाला विकल्प चुनें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तारीख और मोबाइल नंबर भरें।
- दस्तावेज जमा करने के लिए e-KYC का विकल्प चुनें, जन्म तारीख के लिए एक दस्तावेज चुनकर Upload करे और आखरी प्रोसेस में आपके [Aadhaar Redacted] के जरिए वेरिफिकेशन हो जाएगा।
- ऑनलाइन फीस (लगभग ₹107) का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक Acknowledgment Number मिलेगा, जिससे आप Status Check कर सकते हैं।
Physical PAN Card (डाक द्वारा): अगर आपको डाक से कार्ड घर मंगवाना है, तो आप फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने वाली प्रक्रिया चुनें। इसमें 7 दिन में मेल पर और 15 दिन के अंदर आपके आधार वाले पते पर डाक द्वारा पैन कार्ड आ जाता है।
10 मिनट में ‘e-PAN’ कैसे प्राप्त करें?
अगर आपको बहुत जल्दी (Urgent) पैन कार्ड चाहिए, तो आप Income Tax Website से Instant e-PAN बनवा सकते हैं। यह तुरंत PDF Format में डाउनलोड हो जाता है। ध्यान दें: इसमें पिता का नाम नहीं होता, इसलिए कई बार बैंक कर्मचारी इसे लेने से मना कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप इसे अस्थायी (Temporary) काम के लिए उपयोग कर सकते हैं।

- Instant E-PAN पर क्लिक करे !

- Get New e-PAN पर क्लिक करे !

- आधार कार्ड न. डालकर Continue कर OTP डालकर Aadhar Validate and Update कर आगे बढे आखरी Process में आपका Instant Pan Card बनकर तैयार हो जाएगा !

- Check Status/Download e-PAN पर जाकर Aadhar Number एवं OTP डालकर अपना Instant e-PAN का PDF डाउनलोड करे !
पैन कार्ड में सुधार (PAN Card Correction)
अगर आपके पुराने पैन कार्ड में नाम या जन्म तारीख गलत है, तो आप ‘Changes or Correction in PAN Data’ वाला फॉर्म भरकर इसे ऑनलाइन सुधार सकते हैं। अब नए नियमों के अनुसार इसमें भी जन्म तारीख का प्रूफ अपलोड करना होगा।
माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर – पानसेमल (Contact Us)
दोस्तों, अगर आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में डर लग रहा है या Photo-Signature अपलोड करने में दिक्कत आ रही है, तो आप Maa Durga Online Center, Pansemal आ सकते हैं। हम आपका नया पैन कार्ड मात्र कुछ ही मिनटों में अप्लाई कर देंगे और आपको रसीद भी तुरंत मिल जाएगी!
निखिल सिंह राजपूत (संस्थापक, मां दुर्गा ऑनलाइन सेंटर)
नमस्कार! मैं निखिल सिंह राजपूत हूँ। पिछले कई वर्षों से मैं डिजिटल सेवा और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं के माध्यम से लोगों की सहायता कर रहा हूँ। इस ब्लॉग पर मैं मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाओं, एमपी बोर्ड रिजल्ट्स, स्कॉलरशिप, और फॉर्म भरने से जुड़ी 100% सटीक और सत्यापित जानकारी शेयर करता हूँ।



