Voter ID Card Online Correction 2026: वोटर आईडी में सुधार, मोबाइल नंबर अपडेट और नया कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

नमस्कार दोस्तों! जैसा कि आप जानते हैं कि सरकारी कामों और वोट डालने के लिए Voter ID Card एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। कई बार इसमें नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि या फोटो गलत हो जाती है। अब आपको इसके लिए परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। 2026 के नए अपडेट के बाद अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही सुधार (Correction) कर सकते हैं।

Voter ID में क्या-क्या सुधार (Correction) कर सकते हैं?

आप Form 8 भरकर नीचे दी गई जानकारियों में सुधार कर सकते हैं:

  • नाम और सरनेम (Name & Surname)
  • जन्मतिथि और उम्र (Date of Birth)
  • फोटो बदलना (Photo Change)
  • रिश्तेदार का नाम (Relation Name)
  • पता बदलना (Address Change)
  • नया मोबाइल नंबर जोड़ना (Mobile Number Update)

महत्वपूर्ण सूचना (2026 New Rules): सन 2026 में नए नियमों के अनुसार, वोटिंग कार्ड में S.I.R. की जानकारी भी मांगी जाती है। इसमें माता-पिता के वोटिंग कार्ड की जानकारी देना होती है, खासकर यदि उन्होंने सन 2001 या 2002 के समय वोटिंग की हो।

सुधार के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents Required)

ऑनलाइन आवेदन (Online Application) के समय आपको इन पेपर्स की ज़रूरत पड़ेगी:

  • पहचान के लिए (ID Proof): आधार कार्ड, पैन कार्ड या 10वीं की मार्कशीट।
  • पते के लिए (Address Proof): आधार कार्ड, बिजली बिल, या राशन कार्ड।
  • फोटो: एक साफ़ पासपोर्ट साइज फोटो।

पुराने वोटर आईडी में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें?

अगर आपका वोटिंग कार्ड पुराना है और उसमें मोबाइल नंबर नहीं जुड़ा है या पुराना नंबर बंद हो चुका है, तो आप Form 8 के ज़रिए मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

समस्या और समाधान: अक्सर आधार कार्ड और वोटर आईडी में नाम या जन्म तारीख समान (Match) नहीं होने के कारण आप खुद मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में आपको अपने वार्ड के BLO या वोटिंग कार्ड ऑफिस से संपर्क करना होता है।

शॉर्टकट समाधान: अगर आप BLO के पास जाए बिना ही अपने वोटिंग कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ना या बदलना चाहते हैं, तो आप माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर, पानसेमल से संपर्क कर सकते हैं। हम आपके वोटिंग कार्ड में 1 से 2 घंटे के भीतर मोबाइल नंबर अपडेट करके देते हैं।

यह भी पढ़े :

Ayushman Card List 2026
MP Ration Card New List 2026
Samagra ID e-KYC Kaise Kare 2026
PM Kisan 17th Installment Date 2026
Ladli Behna Yojana Payment Status 2026 

ऑनलाइन सुधार करने का तरीका (Step-by-Step)

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं।
    Voter ID Card Online Correction 2026
  2. अपने मोबाइल नंबर से Login करें (पहली बार आए हैं तो Sign Up करें)।
    Voter ID Card Online Correction 2026voter id card online correction
    Voter ID Card Online Correction 2026
  3. ‘Form 8’ पर क्लिक करें और अपना EPIC Number (वोटर आईडी नंबर) डालें।
    voter id card online correction
  4. अब ‘Correction of Entries’ को चुनें और जो जानकारी सुधारनी है, उसे भरें।voter id card online correction
    Voter ID Card Online Correction 2026Voter ID Card Online Correction 2026
  5. Section C Submit Application For पर जाकर आपको जो जानकारी सुधारनी है वह Tick करके जानकारी भरकर आगे बढे
  6. अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म को Preview देखकर जानकारी चेक कर Submit कर दें।
  7. आपको एक Reference ID मिलेगी, जिससे आप अपने आवेदन का स्टेटस (Application Status) चेक कर पाएंगे।
    ध्यान दे : एक बार Form 8 भरने के बाद आप अगले 3 महीने तक Form 8 फिरसे नहीं भर सकते है अगर भर भी देते है तो वोटर कार्ड ऑफिस द्वारा उसे रिजेक्ट कर दिया जाता है इसलिए एक बार में ही सही जानकारी भरे !

नया Voter ID कार्ड कैसे और कब मिलेगा?

वोटिंग कार्ड में सुधार होने के बाद आपका नया PVC Voter Card (प्लास्टिक वाला कार्ड) डाक के द्वारा आपके घर पर भेज दिया जाता है। इसमें कभी-कभी 2 से 3 महीने का समय लग सकता है।

प्रो टिप (Pro Tip): कार्ड का इंतज़ार करने से अच्छा है कि आप सुधार के 7 दिन बाद अपना Digital Voter ID (e-EPIC) डाउनलोड कर लें। इसकी PDF फाइल लेकर आप किसी भी ऑनलाइन सेंटर से प्रिंट निकलवा सकते हैं या PVC कार्ड पर प्रिंट करवा सकते हैं।

Conclusion: वोटर आईडी में सुधार करना अब बहुत आसान है। अगर आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई समस्या आ रही है, तो आप अपने दस्तावेज़ लेकर माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर, पानसेमल पर आ सकते हैं। हम आपका फॉर्म सही तरीके से भरकर सुधार करवाने में आपकी पूरी मदद करते हैं।

Spread the love

Leave a Comment