MP Board Supplementary Exam Form 2026: अंतिम तिथि से पहले भरें (जल्दी देखें)

MP Board Supplementary Exam Form 2026 Kaise Bhare: Madhya Pradesh माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद, जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उनके लिए पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं! अगर आपकी या आपके परिवार में किसी बच्चे की सप्लीमेंट्री आई है और आप साल बर्बाद होने से बचाना चाहते हैं, तो यह Article आपके लिए बहुत काम का है! आज के इस लेख में हम आपको पॉइंट-टू-पॉइंट बताएंगे कि MP Board Supplementary Exam Form 2026 Kaise Bhare की नई ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है, फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है और इसके लिए कितनी फीस लगेगी!

🔴 ताजा अपडेट: एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री फॉर्म 2026 कब से भरे जाएंगे?

मध्यप्रदेश बोर्ड के जितने भी छात्र सप्लीमेंट्री फॉर्म का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें हम बता दें कि एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर इसके फॉर्म जून 2026 के पहले सप्ताह से लाइव कर दिए जाएंगे! अभी पोर्टल पर केवल री-टोटलिंग के आवेदन चल रहे हैं! जैसे ही सप्लीमेंट्री का लिंक एक्टिव होगा, हमारी इस वेबसाइट पर सबसे पहले डायरेक्ट लिंक अपडेट कर दिया जाएगा! आप अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें और समय पर फॉर्म भरने के लिए हमारी दुकान Maa Durga Online Center पर संपर्क कर सकते हैं!

📌 MP Board सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण तारीखें

एमपी बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सप्लीमेंट्री परीक्षा के फॉर्म मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के तुरंत बाद से ही भरना शुरू हो गए हैं! छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि (Last Date) का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म समय पर लॉक करवा लें, क्योंकि आखिरी दिनों में MP Online Portal का सर्वर डाउन होने की समस्या हो जाती है! पूरक परीक्षाएं जून 2026 के महीने में आयोजित की जाएंगी, इसलिए आपके पास तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है!

MP Online MPBSE Counter Based Forms Portal

💰 सप्लीमेंट्री फॉर्म की फीस कितनी है? (Exam Fee)

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री फॉर्म 2026 के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई फीस का विवरण नीचे दिया गया है:

  • प्रति विषय परीक्षा फीस: ₹350 (यानी जितने विषय में सप्लीमेंट्री है, प्रति विषय ₹350 लगेंगे)!

  • एमपी ऑनलाइन क्यॉस्क शुल्क: ₹25 या ₹30 (पोर्टल चार्ज अलग से देय होगा)!

  • यदि छात्र निर्धारित अंतिम तिथि के बाद फॉर्म भरते हैं, तो उन्हें अलग से लेट फीस (Late Fee) भी देनी पड़ सकती है!

🔍 MP Board Supplementary Exam Form 2026 Kaise Bhare (स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस)

एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सप्लीमेंट्री का फॉर्म घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से भरने की पूरी लाइव प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • स्टेप 1: सबसे पहले एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं!

MP Online MPBSE Counter Based Forms Portal

  • स्टेप 2: होमपेज पर आपको “Counter Based Forms” का एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें!

  • स्टेप 3: अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको “Supplementary Exam Form 2026” के लिंक पर क्लिक करना होगा!

  • स्टेप 4: इसके बाद आपके सामने एक सर्च बॉक्स आएगा, जहाँ आपको अपनी Application Type में SUPPLEMENTARY चुनना होगा!

  • स्टेप 5: अब अपनी क्लास (10th या 12th), परीक्षा का प्रकार (Main Exam) और अपना रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करके कैप्चा कोड भरें और Search बटन पर क्लिक करें!

  • स्टेप 6: जैसे ही आप सर्च करेंगे, छात्र की पूरी मार्कशीट और जिस विषय में सप्लीमेंट्री आई है, उसकी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी!

  • स्टेप 7: विषय के सामने दिए गए चेकबॉक्स पर टिक करें और “Proceed to Payment” बटन पर क्लिक करें!

  • स्टेप 8: अब अपनी नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या यूपीआई (UPI) के माध्यम से फीस का भुगतान करें और फॉर्म की रसीद (Printout) सुरक्षित निकाल लें!

🏪 माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर (Maa Durga Online Center) पर आकर तुरंत भरवाएं फॉर्म

यदि आपको ऑनलाइन फीस पेमेंट करने में कोई दिक्कत आ रही है, फॉर्म में रोल नंबर डालने पर रिकॉर्ड नॉट फाउंड (Record Not Found) बता रहा है, या आपके पास प्रिंटर की सुविधा नहीं है, तो आप तुरंत हमारी दुकान Maa Durga Online Center पर आ सकते हैं! हमारी दुकान NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) ऑफिस के बिल्कुल पास में ही स्थित है!

हमारे Online Center पर एमपी बोर्ड के सप्लीमेंट्री फॉर्म बिना किसी गलती के तुरंत भर दिए जाएंगे और आपको ओरिजिनल पेमेंट रसीद भी दी जाएगी! इसके अलावा परीक्षा के एडमिट कार्ड (Admit Card) और टाइम टेबल की जानकारी भी आपको हमारी दुकान पर मिल जाएगी!

❓ महत्वपूर्ण सवाल और जवाब (FAQ)

प्रश्न 1: कक्षा 12वीं में कितने विषयों में सप्लीमेंट्री का फॉर्म भर सकते हैं? उत्तर: एमपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, कक्षा 12वीं में केवल 1 विषय में और कक्षा 10वीं में अधिकतम 2 विषयों में सप्लीमेंट्री का फॉर्म भरा जा सकता है!

प्रश्न 2: सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड कब आएंगे? उत्तर: परीक्षा शुरू होने के लगभग 1 सप्ताह पहले एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर एडमिट कार्ड लाइव कर दिए जाएंगे, जिसे आप रोल नंबर से डाउनलोड कर सकते हैं!

प्रश्न 3: क्या सप्लीमेंट्री परीक्षा में फेल होने पर दोबारा मौका मिलता है? उत्तर: यदि कोई छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी फेल हो जाता है, तो वह सरकार की “रुका जाना नहीं योजना (Ruk Jana Nahi Yojana)” के तहत दोबारा फॉर्म भरकर इसी साल पास हो सकता है!

Spread the love

Leave a Comment