नमस्ते दोस्तों! क्या आपको इस महीने का राशन मिलने में कोई समस्या आ रही है? या फिर आप यह जानना चाहते हैं कि मध्य प्रदेश की Ration Card List में आपका और आपके परिवार का नाम शामिल है या नहीं?
मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2026 के लिए राशन कार्ड धारकों की नई सूची जारी कर दी है। अब आपको पंचायत या दफ्तरों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है। आज के इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप मात्र 2 मिनट में अपने मोबाइल से Ration Parchi डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए जानते हैं पूरी प्रक्रिया!
Ration Card लिस्ट में नाम होने के फायदे (Benefits)
- PM Garib Kalyan Anna Yojana के तहत हर महीने मुफ्त या बहुत कम दाम पर अनाज (जैसे गेहूँ, चावल, नमक) दिया जाता है।
- सरकारी योजनाओं जैसे Ayushman Card और Awas Yojana का लाभ लेने के लिए यह एक मुख्य Document है।
- यह आपकी पहचान और पते के सबूत (Address Proof) के रूप में काम आता है।
यह भी पढ़े :
Ayushman Card List 2026
Samagra ID e-KYC Kaise Kare 2026
PM Kisan 17th Installment Date 2026
Ladli Behna Yojana Payment Status 2026
🔍 पात्रता पर्ची में नाम कैसे देखें (Step-by-Step Guide)
मध्यप्रदेश राशन मित्र पोर्टल पर अपनी पात्रता पर्ची (राशन स्लिप) में नाम देखने की सबसे आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- सबसे पहले एमपी राशन मित्र की आधिकारिक वेबसाइट
rationmitra.nic.inपर जाएं!

- होमपेज पर आपको “वर्तमान लाभार्थी परिवार” या “पात्रता पर्ची डाउनलोड करें” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें!

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपने परिवार की 8 अंकों की समग्र परिवार आईडी (Samagra Family ID) दर्ज करनी होगी!

- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और “View Details” पर क्लिक करें!
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके परिवार की पूरी पात्रता पर्ची खुल जाएगी, जिसमें आप देख सकते हैं कि किस सदस्य का नाम जुड़ा है और किसे कितना राशन मिलेगा! आप इसे पीडीएफ (PDF) के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं!
💻 यह भी पढ़ें: 12वीं के छात्र फ्री लैपटॉप की ₹25,000 वाली राशि की लिस्ट यहाँ देखें: [MP Free Laptop Yojana Link 2026: नई लिस्ट में नाम देखें]
🎓 यह भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म भरने की पूरी तारीखें यहाँ जानें: [MP Board Supplementary Exam Form 2026 Kaise Bhare]
Ration Parchi (पात्रता पर्ची) कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप अपने राशन कार्ड की Eligibility Slip देखना चाहते हैं, तो आपको 8 अंकों की Family ID डालनी होगी, जिससे आपकी Digital Ration Parchi मोबाइल में दिखाई देगी।
ध्यान दें: यह डिजिटल पर्ची राशन लेने में काम आ सकती है, लेकिन इसकी ओरिजिनल कॉपी आपको Food Officer के हस्ताक्षर के साथ तहसील कार्यालय या नगर पालिका से प्राप्त करनी होती है।

राशन पर्ची नहीं है तो क्या करें?
अगर आपकी पात्रता पर्ची नहीं बनी है, तो आपको आवेदन के लिए ये दस्तावेज चाहिए होंगे:
- SC/ST के लिए: जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)।
- OBC/General के लिए: संबल कार्ड, ई-श्रम कार्ड या कामगार कार्ड।
राशन पर्ची में छूटे हुए नाम कैसे जोड़ें?
नाम जोड़ने के लिए आपको पूरे परिवार की Samagra ID और सदस्यों के Aadhar Card की फोटोकॉपी ग्राम सचिव, नगर पालिका या Food Office में जमा करनी होगी।
नाम जुड़ने में कितना समय लगता है?
इसमें करीब 15 दिन से 1 महीने का समय लगता है। नाम जुड़ने के बाद राशन दुकान पर मशीन में Biometric Verification (अंगूठा लगाना) अनिवार्य होता है। विशेष जानकारी: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक सफल नहीं हो पाता, जिससे उनका नाम मशीन में दिखने के बावजूद कई बार राशन मिलने में दिक्कत आती है।
🏪 माँ दुर्गा ऑनलाइन सेंटर (Maa Durga Online Center)
यदि आपको सर्वर एरर के कारण पात्रता पर्ची डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है, या परिवार आईडी डालने पर रिकॉर्ड नहीं दिखा रहा है, तो आप तुरंत हमारी दुकान Maa Durga Online Center (NRLM ऑफिस के पास) पर आ सकते हैं! हम आपकी पात्रता पर्ची तुरंत निकालकर उसका प्रिंटआउट दे देंगे, और यदि नाम कटा होगा तो उसे जोड़ने की प्रक्रिया भी कर देंगे!
❓ महत्वपूर्ण सवाल और जवाब (FAQ) – पात्रता पर्ची देखना है
प्रश्न 1: मुझे अपने मोबाइल पर पात्रता पर्ची देखना है, इसकी सबसे आसान वेबसाइट कौन सी है?
उत्तर: यदि आप अपने मोबाइल पर सीधे पात्रता पर्ची देखना चाहते हैं, तो सबसे आसान तरीका एमपी राशन मित्र पोर्टल (rationmitra.nic.in) है। आप इस पोर्टल पर जाकर ‘वर्तमान लाभार्थी परिवार’ के विकल्प को चुनकर, अपनी 8 अंकों की समग्र परिवार आईडी डालकर केवल 2 मिनट में अपनी पात्रता पर्ची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 2: समग्र आईडी से पात्रता पर्ची कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर: समग्र आईडी से पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए राशन मित्र पोर्टल पर जाएँ। वहाँ “पात्रता पर्ची डाउनलोड करें” के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी 8 अंकों की समग्र परिवार आईडी (Family ID), सदस्य आईडी और कैप्चा कोड डालकर ‘सबमिट’ करें। आपकी पीडीएफ (PDF) पात्रता पर्ची स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 3: नया राशन कार्ड या पात्रता पर्ची आने में कितने दिन का समय लगता है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने और पटवारी/स्थानीय निकाय द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) पूरा होने के बाद, आमतौर पर 15 से 30 दिनों के भीतर नई पात्रता पर्ची पोर्टल पर जारी कर दी जाती है।
प्रश्न 4: पात्रता पर्ची में नया नाम जुड़वाने के बाद उसे ऑनलाइन कैसे देखें?
उत्तर: अगर आपने अपने राशन कार्ड या पात्रता पर्ची में परिवार के किसी नए सदस्य का नाम जुड़वाया है, तो आप एम-राशन मित्र ऐप (m-Ration Mitra App) या राशन मित्र पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। नाम जुड़ते ही नई पात्रता पर्ची में सदस्य का नाम दिखने लगेगा।
प्रश्न 5: यदि पात्रता पर्ची पोर्टल पर नहीं दिख रही है तो क्या करें?
उत्तर: यदि आपकी पात्रता पर्ची ऑनलाइन ‘Record Not Found’ दिखा रही है, तो इसका मतलब है कि आपका नाम अभी तक खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर एक्टिव नहीं हुआ है। इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र के लिए) या नगर पालिका/नगर निगम (शहरी क्षेत्र के लिए) कार्यालय में जाकर संपर्क करना होगा।
निखिल सिंह राजपूत (संस्थापक, मां दुर्गा ऑनलाइन सेंटर)
नमस्कार! मैं निखिल सिंह राजपूत हूँ। पिछले कई वर्षों से मैं डिजिटल सेवा और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं के माध्यम से लोगों की सहायता कर रहा हूँ। इस ब्लॉग पर मैं मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाओं, एमपी बोर्ड रिजल्ट्स, स्कॉलरशिप, और फॉर्म भरने से जुड़ी 100% सटीक और सत्यापित जानकारी शेयर करता हूँ।

